लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2025: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के पास 24 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, RJD टिकट पर छपरा से लड़ रहे चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2025 11:06 IST

Bihar Election 2025:   यादव की पत्नी के पास 90.02 लाख रुपये की चल संपत्ति और 6.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है।

Open in App

Bihar Election 2025:  बिहार के सारण जिले की छपरा विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेता शत्रुघ्न यादव उर्फ ​​खेसारी लाल यादव के हलफनामे के अनुसार उनके पास 24.81 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है। बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की सबसे लोकप्रिय बोली भोजपुरी के सबसे प्रसिद्ध गायकों व अभिनेताओं में से एक यादव को राजद ने पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद इस सीट से उम्मीदवार बनाया। यादव की पत्नी चंदा भी बृहस्पतिवार को पटना में पार्टी में शामिल हुईं।

शुक्रवार को चुनाव अधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करते समय एक हलफनामे में यादव ने बताया कि उनके पास 16.89 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 7.91 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। यादव की पत्नी के पास 90.02 लाख रुपये की चल संपत्ति और 6.49 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। पहली बार चुनाव लड़ रहे गायक ने कहा, "मेरा दिल हमेशा राजद के साथ रहा है।"

छपरा में पहले चरण में छह नवंबर को मतदान होगा। हलफनामे के अनुसार, भोजपुरी अभिनेता के पास पांच लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास दो लाख रुपये नकदी है। यादव के पास कई बैंक खाते और 35 लाख रुपये के सोने के आभूषण हैं। हलफनामे के अनुसार, यादव की चल संपत्ति में तीन करोड़ रुपये की एक लग्जरी कार शामिल है। यादव ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है और 5,000 से अधिक भोजपुरी गीत गाए हैं।

उन्होंने दावा किया कि उनके पिता मंगरू यादव शुरुआत में सुबह में एक रेहड़ी-पटरी वाले के रूप में और रात में एक सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते थे। यादव का दावा है कि वह बचपन में मवेशी चराते और उनका दूध बेचते थे। उन्होंने कहा है कि बाद में, वह दिल्ली चले गए, जहां उन्होंने अपने माता-पिता और पत्नी के साथ 'लिट्टी-चोखा' बेचना शुरू किया।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025आरजेडीखेसारी लाल यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टबिहार के वैशाली जिले में देवर ने कर दी गर्भवती भाभी की हत्या, मृतका राधा कुमारी का देवर साहिल पटेल के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया