लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार, 2020 में 19 सीट और 2025 में 5 सीट?, डीके शिवकुमार और शशि थरूर ने कांग्रेस आलाकमान से की ये अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2025 17:37 IST

शिवकुमार ने कहा, ‘‘जनता ने जनादेश दिया है। यह हमारे लिए एक सबक है। मुझे लगता है कि भविष्य में हम कांग्रेस पार्टी और ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए एक नयी रणनीति तैयार करेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देमुझे इस पर गौर करने दीजिए।बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था।बिहार चुनाव में प्रचार के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था।

नई दिल्लीः कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों के मद्देनजर भविष्य में कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए एक नयी रणनीति तैयार करने की आवश्यकता बताई। बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के राज्य विधानसभा चुनावों की मतगणना में बढ़त बनाने के मद्देनजर उन्होंने यह बात कही। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष शिवकुमार ने बिहार चुनाव नतीजे को अपनी पार्टी और उसके सहयोगियों के लिए एक ‘‘सबक’’ बताया। शिवकुमार ने कहा, ‘‘जनता ने जनादेश दिया है। यह हमारे लिए एक सबक है। मुझे लगता है कि भविष्य में हम कांग्रेस पार्टी और ‘इंडिया’ गठबंधन के लिए एक नयी रणनीति तैयार करेंगे।’’ कांग्रेस ने 2020 में 19 सीट जीती थीं और 2025 में 5 सीट पर आगे है।

यह पूछे जाने पर कि क्या महिलाओं को 10,000 रुपये के प्रत्यक्ष नकद अंतरण (डीबीटी) और महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि बिहार चुनावों में राजग के शानदार प्रदर्शन की वजह है, उन्होंने कहा, ‘‘मुझे इस पर गौर करने दीजिए। मुझे अभी तक विस्तृत रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद मैं इस पर बात करूंगा।’’ बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था।

बिहार चुनाव के लिए मुझे आमंत्रित नहीं किया गया, पार्टी की हार की समीक्षा होनी चाहिए: थरूर

कांग्रेस नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें बिहार चुनाव में प्रचार के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस अपनी हार के कारणों की जांच करेगी। बिहार चुनाव के नतीजों के बाद पत्रकारों से बातचीत में थरूर ने कहा कि पार्टी की जिम्मेदारी है कि वह इस हार के कारणों का विस्तार से अध्ययन करे।

उन्होंने कहा, ‘‘याद रखें, हम गठबंधन में वरिष्ठ सहयोगी नहीं थे और राजद को भी अपने प्रदर्शन पर ध्यान देना होगा।’’ उनके अनुसार, बिहार जैसे जनादेश में, पार्टी के समग्र प्रदर्शन की जांच करना महत्वपूर्ण है। थरूर ने कहा कि चुनाव कई कारकों पर निर्भर करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘जाहिर है, जनता का मूड भी मायने रखता है। संगठन की ताकत और कमजोरियों पर सवाल हैं। संदेश देने का सवाल है।

इन मुद्दों पर गौर करना होगा।’’ थरूर ने कहा कि नतीजों का गहन विश्लेषण किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं वहां नहीं था और मुझे बिहार में प्रचार के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। इसलिए मैं अपने निजी अनुभव से ज्यादा कुछ नहीं कह सकता। जो लोग वहां थे, वे निश्चित रूप से नतीजों का अध्ययन करेंगे।’’ इस बीच, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम एम हसन ने पार्टी में वंशवाद की राजनीति के खिलाफ अपने हालिया लेख के लिए थरूर की तीखी आलोचना की।

एक अन्य कार्यक्रम में, हसन ने कहा कि सांसद नेहरू परिवार के समर्थन से राजनीति में आए और उन्हीं की बदौलत उन्हें सारे पद और प्रसिद्धि मिली। अंतरराष्ट्रीय मीडिया संस्थान ‘प्रोजेक्ट सिंडिकेट’ के लिए हाल में लिखे एक लेख में, तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा था कि राजनीतिक परिदृश्य में वंशवादी राजनीति भारतीय लोकतंत्र के लिए ‘गंभीर खतरा’ है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगDK Shivakumarशशि थरूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर