लाइव न्यूज़ :

Bihar RCP Singh Aap Sab Ki Awaaz: भाजपा से टूटा नाता?, पीके की राह पर आरसीपी सिंह, विधानसभा 2025 में लड़ेंगे 243 सीट पर चुनाव

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 31, 2024 15:06 IST

Bihar rcp singh Aap Sab Ki Awaaz: पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भाजपा छोड़ ‘आप सब की आवाज (एएसए)’ नामक नई पार्टी बनाने की बृहस्पतिवार को घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में शिक्षा व्यवस्था की कथित बदतर हालत पर हमला किया।प्रति व्यक्ति आय और शराबबंदी के निर्णय को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो बार चर्चा की और उनकी सराहना की।

Bihar rcp singh Aap Sab Ki Awaaz: पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने भाजपा से नाता तोड़ लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहा कि मैंने अपनी पार्टी बना ली। इसका नाम 'आप सबकी आवाज' (एएसए) है। पार्टी का प्रतीक एक आयताकार झंडा होगा, जिसमें सबसे ऊपर हरा, बीच में पीला और सबसे नीचे नीला रंग होगा। चुनाव चिह्न मिलने पर पीला रंग पुतवा दिया जाएगा। भाजपा छोड़ चुके सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दो बार चर्चा की और उनकी सराहना की।

सिंह ने कहा,‘‘ राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की आज जयंती है। मैं अपने सभी साथियों की ओर से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को उनकी (पटेल की) जयंती के 150वें वर्ष को पूरे एक साल तक मनाये जाने की घोषणा के लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’’ उन्होंने दीपावली का जिक्र करते हुए कहा,‘‘ मैंने अपनी पार्टी का नाम आप सबकी आवाज रखा है।’’ सिंह ने कहा ,‘‘ बिहार विधानसभा की कुल 243 सीट हैं। हमारे 140 साथियों ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। ’’

उन्होंने बिहार में शिक्षा व्यवस्था की कथित बदतर हालत, राष्ट्रीय तुलना में प्रदेश में काफी कम प्रति व्यक्ति आय और शराबबंदी के निर्णय को लेकर प्रदेश को हो रहे राजस्व की हानि को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। नौकरशाह से नेता बने सिंह ने जदयू के साथ अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं कहा। उन्होंने कभी जदयू की अगुवाई की थी। सालभर पहले ही वह भाजपा में शामिल हुए थे लेकिन कथित तौर पर वह वहां हाशिये पर रहे। 

टॅग्स :बिहारBihar BJPनीतीश कुमारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील