लाइव न्यूज़ :

बिहारः बैठक से पहले महागठबंधन में रार, मांझी ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच सीटों की मांग की, नीतीश के करीबी मंत्री चौधरी से दूसरी बार मिले

By एस पी सिन्हा | Updated: June 2, 2023 17:04 IST

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ संबंधों को लेकर बेबाकी से बात की। जीतनराम मांझी ने कहा कि महागठबंधन में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। सब कुछ ठीक है।

Open in App
ठळक मुद्देजीतनराम मांझी ने कहा कि पीएम मोदी के प्रति हमारी श्रद्धा है। इसमें कहीं कोई शक नहीं है।नरेंद्र मोदी भी हमें हमेशा प्रतिष्ठा देते रहे हैं। इस बात को मैं आज भी स्वीकार करता हूं।दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था उसका क्या हुआ? महंगाई रोकने की बात कही थी, उसका क्या हुआ?

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आगामी 12 जून को पटना में बुलाई गई विपक्षी दलों की बड़ी बैठक पहले महागठबंधन में सिर फुटौवल शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने लोकसभा की पांच सीटों की मांग को लेकर शुक्रवार को नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय कुमार चौधरी से दूसरी बार मुलाकात की।

लेकिन बात बनती नहीं दिख रही है। इस मुलाकात के बाद मांझी ने मीडिया से दूरी बना ली, पर बाद में अपने आवास पर मीडियाकर्मियों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ अपने संबंधों को लेकर बेबाकी से बात की। मीडिया के सवाल के जवाब में जीतनराम मांझी ने कहा कि महागठबंधन में कहीं कोई गड़बड़ी नहीं है। सब कुछ ठीक है। सच्चा मित्र ही कमियों को बताता है।

नीतीश कुमार के हम सच्चा मित्र और उनके कृतज्ञ हैं जो पद मुझे नहीं मिलता उस पद पर भी उन्होंने मुझे बैठाया। मैं मरते दम तक इसे नहीं भूल सकता। विजय चौधरी से भी हमारी इन्हीं विषयों पर बातचीत हुई है। मीडियाकर्मियों ने जब पीएम मोदी से जुड़ा सवाल पूछा तो जीतनराम मांझी ने कहा कि पीएम मोदी के प्रति हमारी श्रद्धा है। इसमें कहीं कोई शक नहीं है।

नरेंद्र मोदी भी हमें हमेशा प्रतिष्ठा देते रहे हैं। इस बात को मैं आज भी स्वीकार करता हूं। वहीं पीएम के बिहार दौरे के सवाल पर मांझी ने कहा कि मोदी जी पहले अच्छा काम कर रहे थे, पर आजकल वे हिंदू राष्ट्र और हिंदुत्व की ही बात कर रहे हैं। उन्होंने जो दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था उसका क्या हुआ? महंगाई रोकने की बात कही थी, उसका क्या हुआ?

अगर प्रधानमंत्री मोदी यदि इन मुद्दों पर बिहार में जवाब देते हैं तो ठीक है। लेकिन आजकल वे हिंदू राष्ट्र, राम मंदिर और इधर उधर की ही बात करेंगे। इससे बिहार और देश का भला होनेवाला नहीं है। नीतीश कुमार की विपक्षी एकता पर के सवाल पर जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार यदि इसमें सफल होते हैं तो बहुत अच्छा होगा।

वे भगवान से प्रार्थना करतें हैं कि नीतीश कुमार की विरोधी एकता की मुहिम सफल हो। मांझी ने कहा कि पिछले दिनों राज्य के विभिन्न जिलों का उन्होंने दौरान किया। इस दौरान लोगों को भरपूर समर्थन उन्हें मिला। दलित समुदाय के साथ साथ सभी तबके के लोग हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का समर्थन कर रहे हैं।

पांच लोकसभा सीट तो हमारे लिए काफी कम है और हम सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। नीतीश कुमार अगर हमारी क्षमता के अनुसार सीट देते हैं तो यह गठबंधन के लिए बहुत ही अच्छा होगा। अगर इससे कम सीटें मिलती हैं तो यह पार्टी और गठबंधन दोनों के लिए ठीक नही होगा। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारजीतन राम मांझीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस