लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे, मुख्यमंत्री और राज्यपाल समेत कई गणमान्य लोगों ने की आगवानी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 20, 2021 16:42 IST

कल बुधवार यानी 21 अक्टूबर को महामहिम राष्टपति बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में राष्टपति मुख्य अतिथि होंगे. विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति बोधि वृक्ष भी लगाएंगे. इसके साथ शताब्दी वर्ष स्तम्भ का भी शिलान्यास का कार्यक्रम है.

Open in App
ठळक मुद्देपटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने महामहिम राष्ट्रपति की अगवानी की.तेजस्वी यादव समेत के अलावे कई मंत्री भी राष्ट्रपति के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचें.शारदा सिन्हा समेत कुल 77 कलाकारों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा.

पटना: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंदबिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए अपने 3 दिनों के बिहार दौरे पर पटना पहुंच गए हैं. पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल फागू चौहान व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महामहिम राष्ट्रपति की अगवानी की. 

मुख्यमंत्री, राज्यपाल, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत के अलावे कई मंत्री भी राष्ट्रपति के स्वागत में एयरपोर्ट पहुंचें. 

पटना पहुंचे महामहिम राष्ट्रपति को स्टेट हैंगर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. राष्ट्रपति पटना राजभवन में ठहरे हैं. आज शाम में राजभवन में हाई-टी का कार्यक्रम है. पटना हाईकोर्ट के जजों के साथ हाई-टी में भी महामहिम राष्ट्रपति शामिल होंगे. 

कल बुधवार यानी 21 अक्टूबर को महामहिम राष्टपति बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समारोह में राष्टपति मुख्य अतिथि होंगे. विधानसभा परिसर में राष्ट्रपति बोधि वृक्ष भी लगाएंगे. इसके साथ शताब्दी वर्ष स्तम्भ का भी शिलान्यास का कार्यक्रम है. 

महामहिम के सम्मान में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के आवास पर डिनर पार्टी का आयोजन किया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद उसमें शामिल होंगे. इस दौरान शारदा सिन्हा समेत कुल 77 कलाकारों की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किया जाएगा. 

गुरुवार यानी 22 अक्टूबर को उनका पटना के महावीर मंदिर, बुद्ध पार्क और पटना सिटी स्थित गुरूद्वारा जाने का कार्यक्रम है. इसके बाद वे 11 बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. उनके 46 घंटे की पटना यात्रा को लेकर तमाम सुरक्षा इंतजाम देखे जा रहे हैं.

टॅग्स :रामनाथ कोविंदबिहारAssemblyनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल