लाइव न्यूज़ :

बिहार: रामकृपाल यादव का नीतीश सरकार पर हमला, बोले- "नीतीश कुमार उड़ता बिहार बनाने पर तूले हैं"

By एस पी सिन्हा | Updated: December 10, 2022 17:13 IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री और किसी जमाने में लालू यादव के सहयोगी रहे भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने नीतीश सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नीतीश कुमार अब उड़ता पंजाब की जगह उड़ता बिहार बना रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने बिहार में बढ़ती नशेबाजी को लेकर नीतीश सरकार पर किया तंजरामकृपाल यादव ने कहा नीतीश सरकार अब उड़ता पंजाब की जगह उड़ता बिहार बना रही है नीतीश सरकार की गलत नीतियों की वजह से शराबबंदी कानून पूरी तरह फेल हो चुका है

पटना: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पाटलिपुत्र से भाजपा के लोकसभा सांसद रामकृपाल यादव का कहना है कि बिहार के युवाओं में स्मैक और अन्य पदार्थों की लत लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिसके कारण अब उड़ता पंजाब की जगह उड़ता बिहार बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि पटना और बिहार के अन्य इलाकों में शराबबंदी के बाद एक नई प्रवृति बढ़ती जा रही है।

रामकृपाल यादव ने बताया कि वह इस मुद्दे को शुक्रवार को लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भी उठा चुके हैं। जिसमें उन्होंने जिक्र किया था कि बिहार में सूखे नशे की समस्या लगातार बढ़ रही है। उनका कहना है कि बिहार में शराबबंदी के बाद युवा वर्ग सूखा नशा जैसे गांजा, हेरोइन, ड्रग्स और अफीम का सेवन करने लगा है। रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन राज्य की नीतीश सरकार की गलत नीतियों की वजह से यह कानून बिहार में पूरी तरह फेल हो चुका है।

उन्होंने कहा कि इस कानून की वजह से जहां एक तरफ बिहार को बड़े पैमाने पर आर्थिक नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ सूखा नशा लेकर बिहार का नौजवान भी बर्बाद हो रहा है क्योंकि शराबबंदी के बाद सूखा नशा का उपयोग प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों की जानें जा रही है। यही नही अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। नशे की लत में फंस चुका युवा अपने घर में ही चोरी और अपराध करने लगा है।

इसके साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने नीतीश सरकार पर जबरदस्त हमला बोलते हुए कहा कि उड़ता पंजाब की बातें कही जाती थी लेकिन नीतीश सरकार में बिहार भी उड़ता पंजाब की तरह उड़ता बिहार बनता जा रहा है। महागठबंधन सरकार सूखे नशे के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर बने कानून को राज्य में सख्ती से पालन नहीं करवा रही है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब