लाइव न्यूज़ :

Bihar Rajya Sabha Election Result 2024: राज्यसभा में राजद को झटका, मीसा भारती की सीट पर एनडीए का कब्जा, मनन कुमार मिश्रा और उपेंद्र कुशवाहा संसद पहुंचे

By एस पी सिन्हा | Updated: August 27, 2024 18:35 IST

Bihar Rajya Sabha Election Result 2024: मनन कुमार मिश्रा और उपेंद्र कुशवाहा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देBihar Rajya Sabha Election Result 2024: देश के लाखों करोड़ों शोषित-वंचित जमात के लोगों की आवाज संसद में बुलंद करूंगा।  Bihar Rajya Sabha Election Result 2024: सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।Bihar Rajya Sabha Election Result 2024: संसद के गौरवशाली उच्च सदन में जाने का अवसर मिला है।

पटनाः बिहार से राज्यसभा के रिक्त दो सीटों के लिए हुए उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार के रूप में बार काउंसिल अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा और एनडीए उम्मीदवार रालोमो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित किए गए। मंगलवार को दोनों के निर्वाचन की घोषणा की गई और उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दे दिया गया। इस दौरान दोनों नवनिर्वाचित सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया। उनके निर्वाचन के दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार चौधरी सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राज्यसभा की सदस्यता के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने के उपरांत आज पुनः मुझे संसद के गौरवशाली उच्च सदन में जाने का अवसर मिला है।

यह अवसर मुझे देश को विकसित राष्ट्र और बिहार को एक विकसित राज्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के संकल्प को पूरा करने में अपना और अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का योगदान सुनिश्चित करने के लिए मिला है। इस अवसर पर मेरा यह संकल्प है कि राज्य एवं देश के लाखों करोड़ों शोषित-वंचित जमात के लोगों की आवाज संसद में बुलंद करूंगा।

अपने बिहार जैसे पिछड़े राज्यों में गरीबों के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेरोजगार नौजवानों के लिए रोजगार के अलावे देश में दलितों, आदिवासियों, अति पिछड़े, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं तथा सामान्य जाति के गरीबों के लिए देश के उच्चतर न्यायालयों में जज बनने के लिए अलोकतांत्रिक तरीके से बंद रखे गए दरवाजों को खोलने इत्यादि जैसे गंभीर मुद्दों को पूरी ताकत से उठाऊंगा।

उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक मोर्चा को यह अवसर प्रदान करने के लिए मैं अपनी और पार्टी के सभी कार्यकर्ता साथियों की तरफ से भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  साहब सहित एनडीए के सभी नेताओं एवं देश व विशेष रूप से बिहार में हमारे एवं हमारी पार्टी के प्रति स्नेह और सहानुभूति रखने वाले हजारों लाखों राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमजनों को ह्रदय से धन्यवाद एवं आभार ज्ञापित करता हूं।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावBJPउपेंद्र कुशवाहापटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप