लाइव न्यूज़ :

बिहार: सख्ती के बावजूद बंद नहीं हो रही शराब पार्टी, बीती रात एक प्रेमी-प्रेमिका के अलावा एक दर्जन लोग शराब पीते गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: December 28, 2021 15:12 IST

पटना में बीती रात एक दर्जन लोगों को अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर शराब के साथ और पीते हुए गिरफ्तार किया गया है. शास्त्री नगर स्थित शुभ यात्रा ओयो होटल में शराब पार्टी कर रहे प्रेमी और प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

Open in App
ठळक मुद्देनए साल का स्वागत करने के लिए जश्न मनाने वालों का मनोबल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. पुलिस की तरफ से एक बार फिर से ’एंटी लिकर ड्राइव’ बढ़ा दी गई.एक दर्जन लोगों को छापेमारी कर शराब के साथ और पीते हुए गिरफ्तार किया गया है.

पटना:बिहार में सख्ती के बावजूद शराब पार्टी बंद नहीं हो पा रही है. शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब के साथ नए साल का स्वागत करने के लिए जश्न मनाने वालों का मनोबल कम होने का नाम नहीं ले रहा है. 

यही वजह है कि राजधानी पटना में अब पुलिस की तरफ से एक बार फिर से ’एंटी लिकर ड्राइव’ बढ़ा दी गई. पिछली रात पटना के एक होटल में शराब पार्टी करते एक प्रेमी युगल को गिरफ्तार किया गया है. पार्टी के लिए कोलकाता से प्रेमिका पटना आई थी.

इसके साथ ही पटना में बीती रात एक दर्जन लोगों को अलग-अलग जगहों से छापेमारी कर शराब के साथ और पीते हुए गिरफ्तार किया गया है. शास्त्री नगर स्थित शुभ यात्रा ओयो होटल में शराब पार्टी कर रहे प्रेमी और प्रेमिका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. 

इस पार्टी की गुप्त सूचना पुलिस को जैसे ही मिली, दल-बल के साथ पुलिस होटल पहुंच गई. पुलिस ने होटल के मैनेजर और युवती समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से शराब की बोतलें और बिना नंबर की गाड़ी भी जब्‍त की गई है. गिरफ्तार किए गए प्रेमी की पहचान टूर एंड ट्रेवल्स चलाने वाले शख्स के तौर पर हुई है. प्रेमी पूर्णेन्दु और प्रेमिका जूली ने शराब पी थी. युवती पार्टी के लिए कोलकाता से आई थी. युवती से पूछताछ शुरू की गई, तब उसने पुलिस के सामने सारी सच्चाई बयां कर दी. थानेदार रामाशंकर के मुताबिक दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस होटल संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई करने की तैयारी में है.

वहीं, राजीव नगर थाने की पुलिस ने झारखंड के दो शराब तस्करों सूर्य प्रकाश और सोनू को गिरफ्तार किया है. इनके साथ-साथ सब पटना के संजय कुमार की भी गिरफ्तारी की गई है, यह तीनों सेंट्रो कार से शराब ला रहे थे. कार की सीट के नीचे 72 लीटर शराब पाई गई. संजय पशुपालन विभाग में काम करता है. 

जबकि जगतपुर पुलिस ने मीठापुर इलाके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो जिम चलाता है, उसे नशे की हालत में पकड़ा गया है. कदमकुआं पुलिस ने भी शराब पीकर हंगामा करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज इन सभी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जाएगा.

टॅग्स :बिहारBihar Policeनीतीश कुमारन्यू ईयर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव