लाइव न्यूज़ :

बिहार: जानें किन दो वजहों से प्रशांत किशोर ने छोड़ा नीतीश कुमार का साथ, कहा- वह हमारे पिता के समान हैं, लेकिन...

By अनुराग आनंद | Updated: February 18, 2020 12:13 IST

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए मेरे मन में सम्मान है लेकिन उन्हें किसी बाहरी आदमी का पिछलग्गू नहीं बनाना चाहिए। प्रशांत किशोर ने युवाओं के साथ मिलकर काम करने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रशांत किशोर ने अपना काम बिहार के पंचायती स्तर से शुरू करने की बात कही है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को देश के सबसे अग्रणी 10 राज्यों में शामिल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर बेहतर लोगों को हिस्सा लेना होगा।

 बिहार की राजधानी पटना में प्रशांत किशोर ने मीडिया के सामने अपनी बात को रखते हुए नीतीश कुमार के बारे में कहा कि वह मेरे पिता के समान हैं और उन्होंने मुझे अपने बेटे की तरह माना है। इसके साथ ही प्रशांत ने कहा कि नीतीश कुमार के लिए मेरे मन में सम्मान है लेकिन उन्हें किसी बाहरी आदमी का पिछलग्गू नहीं बनाना चाहिए। 

इसके साथ ही उन्होंने नीतीश के साथ छोड़ने के लिए दो वजहें बताई है। पहली वजह उन्होंने विचारधारा की लड़ाई को बताया है। उन्होंने साफ कहा कि गांधी व गोडसे साथ नहीं हो सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी में पद व नीतीश कुमार के विकास की छवी पर भी उन्होंने सवाल खड़ा किया है। 

उन्होंने कहा कि  2014 के नीतीश के लिए मेरे मन में ज्यादा सम्मान है। वो बिहार के 10 करोड़ लोगों के नेता हैं, इसलिए भी उन्हें किसी बाहरी शख्स का पिछलग्गू नहीं बनना चाहिए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश जी के साथ मेरी चर्चा गांधीजी के विचारों को लेकर होती रही है। हम दोनों के बीच मतभेद रहा है कि गांधी और गोडसे साथ नहीं चल सकते।

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार को देश के सबसे अग्रणी 10 राज्यों में शामिल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर बेहतर लोगों को हिस्सा लेना होगा। पंचायत स्तर पर सुधार से ही देश में प्रति व्यक्ति आय बढ़ेगी।

इसके साथ ही प्रशांत ने कहा कि नीतीश कुमार का मानना है कि सोशल मीडिया पर होना जरूरी नहीं है। लेकिन, मेरा विचार इससे अलग है। मैं युवाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से जोड़कर देश में बिहार को अग्रणी राज्य बनाने के लिए काम करूंगा। 

प्रशांत किशोर की मानें तो कई तरह के समझौते करने के बाद भी बिहार में वैसा विकास नहीं हुआ, जैसा होना चाहिए था। पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने के लिए नीतीशजी ने मांग की थी, केंद्र की तरफ से कोई जवाब नहीं आया।

इसके बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं अगले 2 दिनों में 'बात बिहार की' के माध्यम से पूरे राज्य से युवाओं को जोड़ूंगा।  प्रशांत किशोर ने पत्रकारों के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि मैं किसी का एजेंट नहीं हूं।  प्रशांत ने यह भी कहा कि यदि बिहार का विकास इतना ज्यादा हो ही गया होता तो इतना ज्यादा संख्या में लोग बिहार से बाहर पलायन नहीं करते। आज लाखों लोग बिहार के बाहर दिल्ली, पंजाब और गुजरात में काम कर रहे हैं। 

 

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारजेडीयूनीतीश कुमारबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील