लाइव न्यूज़ :

बिहारः नीतीश कुमार का वैसा ही हाल होगा, जो आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू का हुआ, प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री पर की भविष्यवाणी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 23, 2023 16:05 IST

पीके ने कहा कि नीतीश कुमार जिस भूमिका में आने का प्रयास कर रहे हैं। ठीक उस तरह की भूमिका में पांच साल पहले चंद्रबाबू नायडू थे।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार तो 42 विधायकों के साथ राज्य की तीसरी पार्टी और लंगड़ी सरकार चला रहे हैं। चुनाव के बाद चंद्रबाबू नायडू की राजनीति का क्या हुआ सब जानते हैं।चंद्रबाबू नायडू देश में अलग-अलग राज्यों का दौरा करके विपक्ष को एकजुट कर रहे थे।

पटनाः बिहार में अपने लिए सियासी जमीन तैयार करने में जुटे चुनावी रणनीतिकार रहने के बाद प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर राजनीतिक भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार का वैसा ही हाल होगा जो हाल आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू का हुआ।

पीके ने कहा कि नीतीश कुमार जिस भूमिका में आने का प्रयास कर रहे हैं। ठीक उस तरह की भूमिका में पांच साल पहले चंद्रबाबू नायडू थे। वह आंध्र प्रदेश में बहुमत की सरकार चला रहे थे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तो 42 विधायकों के साथ राज्य की तीसरी पार्टी और लंगड़ी सरकार चला रहे हैं। चुनाव के बाद चंद्रबाबू नायडू की राजनीति का क्या हुआ सब जानते हैं।

चंद्रबाबू नायडू देश में अलग-अलग राज्यों का दौरा करके विपक्ष को एकजुट कर रहे थे। उधर आंध्र प्रदेश में उनकी जमीन खिसक गई। चुनाव के नतीजे आने के बाद उनके बस तीन सांसद रह गए जबकि 23 विधायक ही उनकी पार्टी से जीते। पीके ने कहा कि बहुमत की सरकार चलाने वाले चंद्रबाबू नायडू सत्ता से बाहर हो गए।

उन्होंने कहा कि लिखकर रख लीजिए नीतीश का वही हाल होगा जो चंद्रबाबू नायडू का हुआ था। पीके ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार की चिंता करनी चाहिए। यहां उनका खुद का कोई ठिकाना नहीं और वह चले हैं विपक्ष को एकजूट करने। इसके साथ ही पीके ने राजद पर भी तंज कसते हुआ कहा कि जिस पार्टी के एक सांसद नहीं हैं वह पार्टी देश का पीएम कौन होगा, यह तय करने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने ममता बनर्जी और नीतीश कुमार की मुलाकात पर कहा कि नीतीश कुमार पश्चिम बंगाल गए थे, वह बताएं कि क्या ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ काम करने के लिए तैयार हैं? बिहार में लालू और नीतीश ममता को एक भी सीट देंगे? उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को वह नीतीश कुमार से ज्यादा अच्छे से जानते हैं। बंगाल में नीतीश कुमार का कोई महत्व नहीं है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारप्रशांत किशोरपटनाबिहारआंध्र प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट