लाइव न्यूज़ :

Bihar: प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार से की मुलाकात, दोनों के बीच 2 घंटे तक चली बातचीत

By आजाद खान | Updated: September 14, 2022 12:02 IST

मीडिया में इन दोनों के मुलाकात को लेकर काफी चर्चा हो रही है। ऐसे में इस मुलाकात को 2024 के पीएम मिशन की तैयारी को लेकर भी जोड़ा जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमंगलवार को प्रशांत किशोर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच मुलाकात हई है। यह मुलाकात करीब 2 घंटे तक चली है। ऐसे में किस बारे में यह मुलाकात हुई है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है।

पटना: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) से मुलाकात की है। बताया जा रहा है कि यह मुलाकात मंगलवार शाम को हुई है और इन दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई है। 

ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि एक तरफ प्रशांत किशोर जहां सीएम नीतीश कुमार की खुल कर आलोचना करते रहते है, वहीं दूसरी ओर ये दोनों मुलाकात भी कर रहे है। इस मुलाकात को लेकर कई और बातें सामने आ रही है। 

क्या 2024 को हो रही है तैयारी?

आपको बता दें कि प्रशांत किशोर और सीएम नीतीश कुमार के मुलाकात को लोग 2024 के पीएम मिशन की तैयारी से लेकर भी जोड़ रहे है। हालांकि इस मुलाकात को लेकर अभी भी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

मीडिया से बात करते हुए इससे पहले प्रशांत किशोर ने कहा था कि सीएम नीतीश कुमार अभी वहीं कर रहे है जो प्रशांत किशोर पहले बोल चुके है। उन्होंने यह भी कहा था कि उस समय सीएम नीतीश कुमार उनकी बात को सही से समझ नहीं पाए थे। 

पवन वर्मा ने करवाई है दोनों की मुलाकात- सूत्र

एबीपी की एक खबर के अनुसार, उसके सूत्रों ने बताया है कि प्रशांत किशोर सीएम नीतीश कुमार से मिलने के लिए एक अणे मार्ग पर गए थे। सूत्रों से भी बताया जा रहा है कि इन दोनों के मुलाकात के पीछे पवन वर्मा का हाथ है। 

यही नहीं मीडिया के हवाले से यह भी कहा जा रहा है कि खुद सीएम नीतीश कुमार इस मुलाकात को करवाने के लिए पवन वर्मा को चुना था।  ऐसे में इन दोनों के बीच में हुए मुलाकात में क्या बात तय हुई है, यह तो आने वाले समय में ही पती चलेगा। 

टॅग्स :प्रशांत किशोरनीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब