लाइव न्यूज़ :

Bihar: प्रशांत किशोर ने दी भाजपा को चुनौती, कहा-अगर हिम्मत है तो नीतीश कुमार को CM बनाने के नाम पर चुनाव लड़े

By एस पी सिन्हा | Updated: February 18, 2025 19:06 IST

प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता नीतीश कुमार के अफसर राज से परेशान है और भाजपा भी जानती है कि नीतीश कुमार आज राजनीतिक बोझ बन चुके हैं।

Open in App

पटना: एनडीए में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रहे संशय के बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा है कि भाजपा में अगर हिम्मत है तो वो अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करके लड़े। उन्होंने कहा कि आज अगर बिहार की जनता किसी से सबसे ज्यादा नाराज है तो वो हैं नीतीश कुमार।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता नीतीश कुमार के अफसर राज से परेशान है और भाजपा भी जानती है कि नीतीश कुमार आज राजनीतिक बोझ बन चुके हैं और कोई कंधा उन्हें उठा नहीं सकता, लेकिन नियति ने ऐसी व्यवस्था बना दी है कि भाजपा के लिए भी मजबूरी हो गई है कि वह अगला चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़े और नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा होंगे। 

उन्होंने कहा, जन सुराज पार्टी के लिए इससे अच्छी बात और कुछ नहीं हो सकती कि एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव में उतरने जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो जो 2020 के चुनाव में जेडीयू के साथ हुआ, वही इस बार जदयू के साथ-साथ भाजपा के साथ भी होगा। 

प्रशांत किशोर ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार के बच्चों की चिंता करने की बजाय भाजपा ने दिल्ली में चंद सांसदों के लालच में बिहार को नीतीश कुमार के हवाले कर दिया, जबकि भाजपा जानती है कि नीतीश कुमार कुछ नहीं कर रहे हैं। इसलिए अगले चुनाव में जनता जदयू और भाजपा दोनों को सबक सिखाएगी।

टॅग्स :प्रशांत किशोरबिहारBihar BJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम