लाइव न्यूज़ :

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटीः 39 सदस्यीय समिति से बाहर कन्हैया कुमार और पप्पू यादव?, तेजस्वी यादव के दबाव की राजनीति, पीछे हटे राहुल गांधी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 16, 2025 21:33 IST

Bihar Pradesh Congress Committee: कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सक्रिय रहेंगी और उनकी कोशिश होगी कि कांग्रेस के साथ महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक जनसभाएं हो सकें।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कांग्रेस पार्टी के संगठन और जन आंदोलन को और मजबूत बनाएंगे।स्थायी आमंत्रित सदस्य और फ्रंटल संगठन के सभी अध्यक्ष शामिल किए गए हैं। हर चरण में पार्टी के सभी स्तर के नेताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

पटनाः बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीटों के बंटवारे से लेकर प्रचार अभियान तक को गति देने के लिए प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति गठित कर दी है। कांग्रेस के द्वारा गठित की गई 39 सदस्यीय इस समिति में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, विधान मंडल दल के नेता डॉ. शकील अहमद खान से लेकर के पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा और पार्टी के कोषाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता तक को शामिल किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम मंगलवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश चुनाव समिति के गठन को मंजूरी दी है। उन्होंने बताया कि नई समिति का गठन तत्काल प्रभाव से किया गया है। हम सब मिलकर बिहार में कांग्रेस पार्टी के संगठन और जन आंदोलन को और मजबूत बनाएंगे।

39 सदस्य समिति में जिन अन्य नेताओं को शामिल किया गया है, उनमें शकीलुजमा अंसारी, संजीव प्रसाद टोनी, मोतीलाल शर्मा, कपिल देव प्रसाद यादव, अंशुल अभिजीत, ब्रजेश कुमार पांडेय, जमाल अहमद भल्लू, मंजू राम, आजमी बारी, नागेंद्र कुमार विकल, कैलाश पाल, राजेश राठौर, निर्मलेंदु वर्मा, कैसर अली खान, प्रभात कुमार सिंह, कमल देव नारायण शुक्ला और कुमार आशीष शामिल हैं।

इसके अलावा जमोत्री ममता निषाद, शकील उर रहमान, संतोष कुमार श्रीवास्तव, विश्वनाथ सराफ, रमेश प्रसाद यादव, शशि रंजन, सुबोध मंडल, नदीम अख्तर अंसारी, नीतू निषाद, फौजिया राणा, राम शंकर कुमार पान, उदय मांझी, रेखा सोरेन, तारक चौधरी, विश्वनाथ बैठा, सुनील कुमार पटेल, साधना रजक और खुशबू कुमारी को भी जिम्मेदारी दी गई है।

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में सभी सांसद, विधायक, विधान पार्षद, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सभी सचिव, कांग्रेस वर्किंग समिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और फ्रंटल संगठन के सभी अध्यक्ष शामिल किए गए हैं। इससे यह स्पष्ट है कि चुनावी तैयारी के हर चरण में पार्टी के सभी स्तर के नेताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

कांग्रेस की इस घोषणा के साथ ही बिहार में चुनावी हलचल और तेज होने की संभावना है, क्योंकि अब पार्टी संगठनात्मक मजबूती और रणनीति पर फोकस कर रही है। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि पार्टी के लिए दिनरात पसीना बहाने वाले कन्हैया कुमार एवं सांस पप्पू यादव का कहीं जिक्र तक नहीं किया गया है।

जबकि कन्हैया कुमार ने पिछले दिनों दो यात्रा निकाल कर कांग्रेस की स्थिति मजबूत करने का प्रयास कर चुके हैं। लेकिन कन्हैया कुमार और पप्पू यादव को तरजीह नहीं दिया जाना तेजस्वी यादव के दबाव की राजनीति के तौर पर देखा जा रहा है। उधर दूसरी ओर, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर को पूर्णिया आएंगी।

जहां वे एक से दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। राष्ट्रीय कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की चुनावी सभा की जानकारी प्रदेश नेतृत्व को भेज दी है। पार्टी को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे पूर्णिया में चुनावी सभा के लिए आयोजन स्थल का चयन करते हुए केंद्रीय नेतृत्व को जानकारी मुहैया कराए।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि प्रियंका गांधी बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार सक्रिय रहेंगी और उनकी कोशिश होगी कि कांग्रेस के साथ महागठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में अधिक से अधिक जनसभाएं हो सकें। इसी कड़ी में उनका पहला कार्यक्रम पूर्णिया में संभावित है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025कन्हैया कुमारपप्पू यादवतेजस्वी यादवराहुल गांधीमल्लिकार्जुन खड़गे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण