लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के संभावित मंत्रिमंडल में बिहार से इन नेताओं का दावा मजबूत, देखिए सूची

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 30, 2019 10:23 IST

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गुरुवार की शाम को नरेंद्र मोदी सरकार के भव्य शपथग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी के साथ संभावित मंत्रिमंडल के लिए बिहार से इन नेताओं का दावा मजबूत माना जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहारः बीजेपी के 5, जेडीयू के 2 और एलजेपी के एक सांसद को मोदी की मंत्रिपरिषद में जगह मिल सकती है।रविशंकर प्रसाद, गिरिराज सिंह और आरके सिंह के मंत्री बनने की संभावनाएं मजबूत हैं।

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में गुरुवार की शाम को नरेंद्र मोदी सरकार के भव्य शपथग्रहण समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। इसी के साथ संभावित मंत्रिमंडल के चेहरों पर कयास लगाए जा रहे हैं। पीएम मोदी के संभावित मंत्रिमंडल में बिहार से सात नेताओं का दावा मजबूत माना जा रहा है। इसमें बीजेपी के 5, जेडीयू के 2 और एलजेपी का एक सांसद मंत्रिपरिषद में जगह बना सकता है।

गठबंधन के इन नामों की चर्चा

जेडीयू के खाते की दो सीटों के लिए नीतीश के करीबी राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के नाम की चर्चा है। वहीं राज्यमंत्री के लिए पूर्णिया से जेडीयू सांसद संतोश कुशवाहा के नाम की सुगबुगाहट है। एलजेपी के खाते से रामविलास पासवान के दोबारा मंत्री बनने का दावा मजबूत है।

बीजेपी के इन नामों की चर्चा

भारतीय जनता पार्टी के बिहार से पांच सांसदों को मोदी कैबिनेट में जगह मिल सकती है। इसमें पटना साहिब से शत्रुघ्न सिन्हा को मात देने वाले रविशंकर प्रसाद का नाम लगभग तय है। इसके अलावा गिरिराज सिंह और आरके सिंह के नाम की भी चर्चा है। इसके अलावा सारण सीट से लालू यादव के समधी को हराने वाले बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी के मोदी कैबिनेट में शामिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।

टॅग्स :नरेन्द्र मोदी शपथ ग्रहण समारोहनरेंद्र मोदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए