लाइव न्यूज़ :

बिहार का बच्चा रंगदार नहीं, इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और जज बनेगा?, सीतामढ़ी रैली में प्रधानमंत्री ने राजद पर साधा निशाना, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 8, 2025 12:12 IST

बिहार के लोग ‘कट्टा सरकार’ नहीं चाहते, विपक्षी दलों के नेताओं की रातों की नींद उड़ा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार चुनाव में पहले चरण का मतदान ‘जंगल राज’ को 65 वोल्ट का झटका।संदेश दे रहा है कि नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार। बिहार की बहनों-बेटियों ने भी NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है।

सीतामढ़ीः सीतामढ़ी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजद पर निशाना साधा। पहले चरण के मतदान में बिहार ने कमाल कर दिया है। पहले चरण में जंगलराज वालों को 65 वोल्ट का झटका लगा है। चारों तरफ ये चर्चा है कि बिहार के नौजवानों ने विकास को चुना है, NDA को चुना है। बिहार की बहनों-बेटियों ने भी NDA की रिकॉर्ड विजय पक्की कर दी है। हम आज सीतामढ़ी में जो माहौल देख रहे हैं, वो दिल को छूने वाला है। ये माहौल भी इस बात का संदेश दे रहा है कि नहीं चाहिए कट्टा सरकार, फिर एक बार NDA सरकार। बिहार के लोग ‘कट्टा सरकार’ नहीं चाहते, विपक्षी दलों के नेताओं की रातों की नींद उड़ा रही है।

हम छात्रों को कंप्यूटर, फुटबॉल, हॉकी स्टिक दे रहे हैं लेकिन राजद लोगों को ‘कट्टा’ देने की बात करता है। वे आपके बच्चों को ‘रंगदार’ बनाना चाहते हैं। बिहार के सीतामढ़ी में चुनावी रैली में प्रधानमंत्री ने राजद नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जंगल राज लाने वाले लोग जब विकास की बात करते हैं तो वे साफ झूठ बोलते हैं।

आप लोगों में इन 3 मिनट में अच्छे-अच्छों की नींद उड़ा दी है। यही तो जनता-जनार्दन की ताकत होती है। मां सीता की इस पुण्य भूमि पर मैं आया हूं, ये भी बड़ा सौभाग्य है। मुझे 5-6 साल पहले का आज का ही दिन याद आता है। वो तारीख थी 8 नवंबर, 2019, जब माता सीता की इस धरती पर मैं आया था। 

यहां से अगले दिन मुझे पंजाब में करतारपुर साहिब कॉरिडोर के लोकार्पण के लिए निकलना था और अगले ही दिन सुप्रीम कोर्ट में अयोध्या पर फैसला भी आना था। मैं मन ही मन प्रार्थना कर रहा था कि सीता मैया के आशीर्वाद से फैसला रामलला के पक्ष में ही आए। और जब सीता माता की धरती से प्रार्थना की जाए, वो कभी विफल जाती है क्या? ऐसा ही हुआ, सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में ही फैसला दिया।

आज मां सीता की इस पुण्य भूमि पर आया हूं, आपका आशीर्वाद ले रहा हूं, तो इतने उत्साह से भरे लोगों के बीच वो दिन याद आना स्वाभाविक है। मां सीता के आशीर्वाद से ही बिहार विकसित बिहार बनेगा। ये चुनाव तय करेगा कि आने वाले सालों में बिहार के बच्चों का भविष्य क्या होगा, आपकी संतानों का भविष्य क्या होगा। इसलिए ये चुनाव बहुत अहम है।

RJD वाले बिहार के बच्चों के लिए क्या करना चाहते हैं, ये इनके नेताओं के चुनाव प्रचार में साफ-साफ दिखता है। आप जरा इन जंगलराज वालों के गाने और इनके नारे सुन लीजिए। आप कांप जाएंगे कि ये क्या सोचते हैं, क्या बोलते हैं। RJD के मंचों पर मासूम बच्चों से कहलवाया जा रहा है कि उन्हें रंगदार बनना है। 

बिहार का बच्चा रंगदार बनना चाहिए या डॉक्टर बनना चाहिए? बिहार का बच्चा अब रंगदार नहीं, बल्कि इंजीनियर, डॉक्टर, एडवोकेट और अदालत में जज बनेगा। अब बिहार में hands up कहने वालों के लिए जगह नहीं है। अब तो बिहार में startup के सपने देखने वाले चाहिए। हम बच्चों के हाथ में किताबें, कंप्यूटर, लैपटॉप दे रहे हैं।

हमारे बच्चे खेल में आगे बढ़ें, इसलिए हम उन्हें बैट, हॉकी स्टिक, फुटबॉल और वालीबॉल दे रहे हैं। जंगलराज का मतलब है - कट्टा, क्रूरता, कटुता, कु:संस्कार, करप्शन। ये कु:संस्कार से भरे हुए लोग हैं, कुशासन का राज चाहते हैं। भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी, भोला पासवान शास्त्री जी जैसे महान नेताओं ने बिहार को सामाजिक न्याय और विकास का विश्वास दिया था।

लेकिन, जैसे ही बिहार में जंगलराज आया, बिहार में बर्बादी का दौर शुरू हो गया। RJD वालों ने बिहार में विकास का पूरा माहौल ही खत्म कर दिया। ये RJD और कांग्रेस वाले उद्योगों की ABCD भी नहीं जानते। ये उद्योगों में सिर्फ ताले लगाना जानते हैं। 15 वर्ष में एक भी बड़ा कारखाना बिहार में नहीं लगा।

यहीं मिथिला में जो मिलें और फैक्ट्रियां थी, वो भी बंद हो गई। 15 वर्ष के जंगलराज में कोई भी बड़ा अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बिहार में नहीं बना। इसलिए, जंगलराज वालों के मुंह से विकास की बातें सिर्फ और सिर्फ सफेद झूठ है। नीतीश जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने बिहार का टूटा हुआ भरोसा लौटाया है।

अब निवेशक बिहार आने के लिए उत्सुक हैं। यहां अच्छी सड़कें बन रही हैं, रेल और हवाई कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है। बिजली के नए-नए कारखाने बन रहे हैं, यहां जो रीगा चीनी मिल है, वो फिर से शुरू हो गई है। आने वाले समय में बिहार में ऐसी मिलें और फैक्ट्रियां बनाने का काम और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारतपीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को भेंट की भगवत गीता, रशियन भाषा में किया गया है अनुवाद

भारतPM Modi–Putin Private Dinner: मुगलई खाने से लेकर कश्मीरी क्लासिक्स तक, रूसी राष्ट्रपति को पिछली यात्राओं के दौरान क्या परोसा गया था

भारतVIDEO: पीएम मोदी और पुतिन दिल्ली एयरपोर्ट से मुंबई नंबर प्लेट वाली टोयोटा फॉर्च्यूनर में एक साथ बैठे

भारतVIDEO: वाशिंगटन के साथ 'ठंडे' रिश्तों के बीच, पीएम मोदी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति पुतिन को गर्मजोशी से लगाया गले

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: इंडिगो के उड़ानों के रद्द होने पर राहुल गांधी ने किया रिएक्ट, बोले- "सरकार के एकाधिकार मॉडल का नतीजा"

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतइंडिगो की 400 से ज्यादा उड़ानें आज हुई रद्द, यात्रियों के लिए मुश्किल हुआ हवाई सफर

भारतPutin Visit India: राष्ट्रपति पुतिन के भारत दौरे का दूसरा दिन, राजघाट पर देंगे श्रद्धांजलि; जानें क्या है शेड्यूल

भारतRBI MPC Meet: लोन होंगे सस्ते, RBI ने रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट्स घटाकर 5.25% किया