लाइव न्यूज़ :

Bihar Polls: तेजस्वी यादव की कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात किए जाने पर गरमायी सियासत, भाजपा-जदयू ने कसा तंज

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2025 16:07 IST

मंगलवार को जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि हिम्मत है तो कांग्रेस तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार आज घोषित करे।

Open in App

पटना:बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा मंगलवार को दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात किए जाने पर दिल्ली से लेकर पटना तक सियासत देखने को मिल रही है। भाजपा और जदयू ने इस मुलाकात पर तंज कसा है। मंगलवार को जदयू के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि हिम्मत है तो कांग्रेस तेजस्वी यादव को महागठबंधन का मुख्यमंत्री उम्मीदवार आज घोषित करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। क्या तेजस्वी जैसे दागदार नेता के आगे कांग्रेस आत्मसमर्पण करेगी?

नीरज कुमार ने तेजस्वी को कहा कि ईडी सक्रिय है। सचेत रहिए। बिहार में हेर-फेर करिएगा तो कानून अपना काम करेगा। लोकसभा चुनाव में राजद से बेहतर स्ट्राइक रेट कांग्रेस और वाम दल का रहा। उन्होंने कहा कि राजद को उम्मीद थी कि आज तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री उम्मीदवार महागठबंधन का घोषित किया जाएगा, लेकिन कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया। 

तेजस्वी को वेटिंग लिस्ट में डाल दिया। कांग्रेस तिल-तिलकर परेशान कर रही है, लेकिन राजद राजनीतिक आत्मसमर्पण कर हर अपमान को झेल रही है। नीरज कुमार ने कहा कि एनडीए में नेतृत्व को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है। नीतीश के नेतृत्व में एनडीए विधानसभा चुनाव लड़ेगा। 2025-30 नीतीश मुख्यमंत्री रहेंगे। नीतीश हैं तो निश्चित हैं। 

वहीं, तेजस्वी यादव की सक्रियता पर पूछे जाने पर नीरज कुमार ने कहा कि क्या लालू यादव राजनीतिक रूप से नाकाबिल हो गए हैं? उन्होंने कहा कि अगर वह नाकाबिल हैं तो पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर क्यों हैं? उनको हटाया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक जमीर बचा है या नहीं। जो 420 का आरोपी है, जिसके ऊपर सैलरी घोटाला है, ये सारे साक्ष्य मौजूद हैं, कांग्रेस उसको अहमियत दे रही है।  

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारBihar BJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील