लाइव न्यूज़ :

'पिता जी पूरी तरह से ठीक हैं, वह अगले मुख्यमंत्री होंगे', नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर उठाए जा रहे सवाल पर बोले निशांत कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: April 15, 2025 16:50 IST

तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार सवाल उठाए जाने पर निशांत ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि पिता जी पूरी तरह से ठीक हैं और आराम से अगले पांच साल तक सरकार चला सकते हैं।

Open in App

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के द्वारा पिछले कुछ समय से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य को लेकर सवाल उठाए जाने पर नीतीश कुमार का बेटा निशांत कुमार ने एक बार फिर से विरोधियों को जवाब दिया है। दरअसल, निशांत एक रिसेप्शन पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, जहां मीडिया ने उनसे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य से जुड़ा सवाल पूछा। 

तेजस्वी यादव द्वारा मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार सवाल उठाए जाने पर निशांत ने दो टूक जवाब देते हुए कहा कि पिता जी पूरी तरह से ठीक हैं और आराम से अगले पांच साल तक सरकार चला सकते हैं। बिहार की जनता सब देख लेगी, अंतिम फैसला जनता को ही लेना है।

वहीं, बिहार में एनडीए की ओर से मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर किए गए सवाल पर निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पूरी एनडीए पिताजी के समर्थन में है और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा क्यों नहीं बनाएगी? अभी अमित अंकल बोल के गए हैं। 

सम्राट चौधरी भी बोले हैं कि पिता जी(नीतीश कुमार) 15-15 साल से उनके नेता हैं। उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। वहीं, मीडियाकर्मियों ने निशांत से पूछा कि क्या वो राजनीति में आएंगे तो उन्होंने कहा कि हम राजनीति में आएंगे या नहीं वो छोड़िए आप लोगो एनडीए की सरकार बनाइए। पिता जी को नेतृत्व में लाइए। 

निशांत से सवाल किया गया कि एनडीए दावा कर रही है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में 225 सीट जीतेगी तो उन्होंने कहा कि 225 ही क्यों 2010 की तरह जनता पिता जी को जिताए।  

टॅग्स :Nishad KumarजेडीयूबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?