लाइव न्यूज़ :

Bihar Chunav: लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने बताया अपनी जान पर खतरा, कहा- कुछ “जयचंद” उन्हें मरवाने की कोशिश कर रहे हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2025 15:58 IST

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तेज प्रताप यादव कार में बैठे नजर आ रहे हैं और किसी व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहते हैं कि “जयचंद मुझे मरवाना चाहता है, मेरी रैलियों में तोड़फोड़ करवाता है, साजिश रच रहा है।”

Open in App

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए खुलेआम कहा है कि कुछ “जयचंद” उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और उन्हें मरवाने की कोशिश कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में तेज प्रताप यादव कार में बैठे नजर आ रहे हैं और किसी व्यक्ति से वीडियो कॉल पर बात करते हुए कहते हैं कि “जयचंद मुझे मरवाना चाहता है, मेरी रैलियों में तोड़फोड़ करवाता है, साजिश रच रहा है।” वीडियो में तेज प्रताप बेहद गुस्से और बेचैनी में दिखाई देते हैं। 

उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी जान का डर है और केंद्र सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। तेज प्रताप ने यह भी कहा कि उनके विरोधी हर जगह फैले हुए हैं और उनके खिलाफ लगातार चालें चल रहे हैं। बता दें कि तेज प्रताप यादव महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने अपनी पार्टी से भी कई सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। चुनावी प्रचार के लिये ही तेज प्रताप यादव निकल रहे थे, इस दौरान उनसे पूछा गया कि तेजस्वी 2 तारीख को महुआ में प्रचार करेंगे। जिस पर तेज प्रताप ने कहा कि वे महुआ जायेंगे तो हम राघोपुर चले जायेंगे। 

उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप का ये बयान ऐसे वक्त में आया है जब लालू परिवार के भीतर राजनीतिक खींचतान की खबरें पहले से ही चर्चा में हैं। एक तरफ छोटे भाई तेजस्वी यादव राजद के नेतृत्व में सक्रिय राजनीति कर रहे हैं, वहीं तेज प्रताप ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल बनाकर अलग राह पकड़ी है। हालांकि सोशल मीडिया पर अक्सर राजद के भीतर और लालू परिवार में राजनीतिक मतभेदों की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में तेज प्रताप यादव का यह बयान चर्चा में है। तेज प्रताप यादव इन दिनों लगातार चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने लालू परिवार की टेंशन बढ़ा दी है। तेज प्रताप यादव ने रोहिणी आचार्य पर भी बयान दिया। 

दरअसल, रोहिणी आचार्य ने तेज प्रताप यादव के लिए चुनाव प्रचार को लेकर कहा था कि वह तेज प्रताप के लिये प्रचार नहीं करेंगी क्योंकि वे दूसरे दल में हैं। इसे लेकर ही जब तेज प्रताप से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह निश्चित तौर पर मेरी बड़ी बहन हैं। वो मुझे आशीर्वाद देती हैं। लेकिन वे मेरे साथ नहीं रह सकतीं क्योंकि वह दूसरे दल में हैं। इससे पहले तेज प्रताप ने पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव को ‘जननायक’ कहे जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ‘यह उपाधि केवल बड़े और स्थापित नेताओं के लिए है। तेजस्वी यादव जननायक नहीं हैं। जननायक जयप्रकाश नारायण, राम मनोहर लोहिया और लालू प्रसाद यादव जैसे लोग हैं। मगर तेजस्वी यादव जननायक नहीं हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप