लाइव न्यूज़ :

Bihar Polls: जीतन राम मांझी ने जदयू-भाजपा के फैसले पर जताई नाराजगी, कहा- 20 सूत्रीय कमेटी के गठन में इन्होंने आपस में सीट बांट ली

By एस पी सिन्हा | Updated: April 13, 2025 21:34 IST

मांझी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर भी 20 सूत्री कमेटी के गठन में भाजपा- जदयू ने आपस में सीट बांट ली। यह तब है कि जब उन प्रखंडों में हमारे विधायक हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

Open in App

पटना: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) पार्टी के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने जदयू और भाजपा नेतृत्व के फैसले को लेकर नाराजगी जाहिर की है। अपनी पार्टी के कार्यकारिणी बैठक में उन्होंने खुलकर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि गया जिले में छह विधानसभा सीट में तीन हमारी पार्टी के हैं। वहां मैं खुद एमपी हूं। लेकिन जब गया जिला बीस सूत्री कार्यक्रम के लिए सदस्यों की सूची जारी की गई तो हमारी पार्टी से सिर्फ एक सीट दी गई।  

मांझी ने कहा कि प्रखंड स्तर पर भी 20 सूत्री कमेटी के गठन में भाजपा- जदयू ने आपस में सीट बांट ली। यह तब है कि जब उन प्रखंडों में हमारे विधायक हैं। हमारे कार्यकर्ताओं ने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर हमारे विधायक हैं, उन सीटों में आनेवाले प्रखंडों में बीस सूत्रीय कार्यक्रम में हमारी पार्टी के अध्यक्ष होना चाहिए। इसको लेकर हमने एनडीए नेताओं से बात की है तो उन्होंने इसे गलती माना है। कार्यकारिणी की बैठक में मांझी ने एक बार फिर चुनाव में 35 सीटों की मांग की है। 

उन्होंने कहा कि अगर हम इतनी सीटों पर चुनाव लड़ते हैं, तो कम से कम 20 सीट जीतेंगे। हमारी पार्टी के 20 विधायक होंगे तो बिहार में कोई भी मुख्यमंत्री रहे, हम लोग अपना काम करा सकते हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यह पार्टी का निर्णय नहीं है। यह सिर्फ कार्यकर्ताओं की मांग है। अंतिम फैसला पार्टी के अध्यक्ष करेंगे।

मांझी ने कहा कि मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हम लोग किसी भी स्थिति में एनडीए से अलग नहीं होने जा रहे हैं। एक पार्टी संरक्षक होने के नाते अधिक सीटों को मांगना हमारा अधिकार है। अधिक विधायक रहेंगे तो हम वह काम भी पूरा कर पाएंगे, जो सीएम रहते हमने घोषणा की थी। मुझे नहीं लगता कि पार्लियामेंट में जैसे हमको मैनेज किया गया वैसा विधानसभा में नहीं किया जाएगा विधानसभा में हमारी औकात के अनुसार सीट मिलेगी।

टॅग्स :जीतन राम मांझीजेडीयूBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो