लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीट बंटवारा नहीं, CPI(ML) ने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की, देखिए सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 14, 2025 17:54 IST

बिहार विधानसभा चुनाव दो चरण में होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

Open in App

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को सीपीआई(एमएल) ने 18 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। भाकपा (माले) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने सूची जारी की। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को नयी दिल्ली में घोषणा की कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरण में होंगे। पहले चरण में 6 नवंबर जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को मतदान होगा। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें 13 मंत्रियों और नौ महिलाओं के नाम शामिल हैं जबकि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है। भाजपा नवंबर में होने वाला विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत लड़ रही है।

वह 243 विधानसभा सीट में से 101 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। शेष सीटें गठबंधन सहयोगियों के हिस्से में गई हैं जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यू) भी शामिल है। भाजपा की पहली सूची में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लखीसराय से प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है।

यादव सात बार पटना साहिब से विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने उनकी जगह उच्च न्यायालय के वकील और भाजपा नेता रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है। इसी तरह, कुम्हरार सीट से पांच बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का टिकट भी काटा गया है। उनकी जगह प्रदेश भाजपा के पूर्व महासचिव संजय गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है।

भाजपा की पहली सूची में 13 मंत्रियों और नौ महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने 48 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया है। शेष 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी। विधानसभा अध्यक्ष यादव ने टिकट कटने पर कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं। पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है। मुझे कोई शिकायत नहीं है।

नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन है।” उन्होंने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सात बार विजयी बनाया और जो स्नेह मिला, उसे वे कभी नहीं भूलेंगे। वहीं, औराई से विधायक व पूर्व मंत्री रामसूरत राय के समर्थकों ने टिकट नहीं मिलने पर प्रदेश मुख्यालय में हंगामा किया और पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगाया।

भाजपा में सोमवार को शामिल हुए पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त सुजीत कुमार सिंह को दरभंगा जिले की गौड़ाबौरम सीट से प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट से उनकी पत्नी स्वर्णा सिंह मौजूदा विधायक हैं। भाजपा ने वर्तमान मंत्री मोतीलाल प्रसाद का टिकट काट दिया है, जो रीगा (पश्चिम चंपारण) से विधायक हैं।

इसी तरह पूर्व मंत्री व विधायक रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान और अमरेंद्र प्रसाद सिंह को भी टिकट नहीं दिया गया है। जातिगत समीकरण के अनुसार, भाजपा की पहली सूची में सबसे अधिक 15 राजपूत उम्मीदवार हैं। इनके अलावा 12 वैश्य, 11 भूमिहार, सात ब्राह्मण, छह कुशवाहा (कोयरी), पांच यादव, दो कुर्मी और एक कायस्थ उम्मीदवार के नाम शामिल हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025सीपीआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमाकपा और भाजपा के बीच 30 विधानसभा सीट को लेकर चुनावी समझौता?, आरएसपी सांसद प्रेमचंद्रन ने कहा- 100 सीट हम जीत रहे?

भारतBengal Assembly polls 2026: लेफ्ट फ्रंट ने 192 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, मिनाक्षी मुखर्जी उत्तरपाड़ा से मैदान में

भारतराज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका?, केरल में राहुल गांधी को छोड़कर एलडीएफ के साथ तेजस्वी यादव?

भारतKeralam Assembly Elections 2026: सीपीएम 140 में से 86 सीटों पर उतारेगी उम्मीदवार, पिनाराई विजयन धर्मदम से लड़ेंगे चुनाव

भारतआरक्षण की सीमा 65 से बढ़ाकर 85 फीसदी करो?, बिहार विधानसभा में कांग्रेस, राजद और वाम दलों का प्रदर्शन

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल