लाइव न्यूज़ :

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विकेट गिरना शुरू?, कांग्रेस विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने दिया इस्तीफा, भाजपा टिकट पर चेनारी विधानसभा सीट से लड़ेंगे?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 8, 2025 18:24 IST

बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘रोहतास जिले की सुरक्षित चेनारी विधानसभा सीट, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हो गई है।’’

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं है। गौतम कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। गौतम सत्ता पक्ष के खेमे में बैठने लगे।

पटनाः पूर्व मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने बुधवार को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के अनुसार, उनके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की अटकलें तेज हैं। बिहार विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘रोहतास जिले की सुरक्षित चेनारी विधानसभा सीट, विधायक मुरारी प्रसाद गौतम के त्यागपत्र देने के कारण रिक्त हो गई है।’’

गौतम ने कहा, ‘‘विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने के पीछे कोई विशेष कारण नहीं है। मैंने बस इस्तीफा दे दिया है।’’ गौतम कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे। वह महागठबंधन सरकार में मंत्री थे, लेकिन जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का दामन थामा, तब से गौतम सत्ता पक्ष के खेमे में बैठने लगे।

इसके बाद कांग्रेस ने उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। उनका अयोग्यता मामला विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के समक्ष विचाराधीन है। बिहार विधानसभा चुनाव छह और 11 नवंबर को दो चरणों में होंगे तथा मतगणना 14 नवंबर होगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025कांग्रेसBJPपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतझारखंड में संभावित सियासी उलटफेर की खबरों पर कोई भी नेता खुलकर बोलने को नहीं है तैयार, सियासी गलियारे में अटकलों का बाजार है गरम

भारतSanchar Saathi App: विपक्ष के आरोपों के बीच संचार साथी ऐप डाउनलोड में भारी वृद्धि, संचार मंत्रालय का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील