लाइव न्यूज़ :

कार्यकर्ताओं ने दिया 'उपहार स्वरूप' मुख्यमंत्री की कुर्सी?, तेजस्वी यादव के जन्मदिन के मौके पर पोस्टरों से पटा पटना

By एस पी सिन्हा | Updated: November 8, 2025 16:22 IST

पटना के चौक-चौराहों को बधाई पोस्टरों से पाट दिया गया है, लेकिन इन पोस्टरों में सबसे खास है कार्यकर्ताओं की ओर से दिया गया 'उपहार' मुख्यमंत्री की कुर्सी, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्दे ‘सीएम ऑफ बिहार’ लिखी एक प्रतीकात्मक कुर्सी बनी हुई है।पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो चुका है।पहले चरण में 65.8 फीसदी मतदाताओं ने अपना वोट डाला है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव के बीच एक बार फिर से पोस्टर पॉलिटिक्स शुरू हो गया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के जन्मदिन से पहले पटना की सड़कों पर जश्न का माहौल नजर आ रहा है। दरअसल, 9 नवंबर को 36 साल के होने जा रहे तेजस्वी को खास महसूस कराने के लिए राजद समर्थकों ने शहरभर में बड़े-बड़े पोस्टर लगाकर अपने नेता के प्रति उत्साह और समर्थन जाहिर किया है। राजधानी पटना के चौक-चौराहों को बधाई पोस्टरों से पाट दिया गया है, लेकिन इन पोस्टरों में सबसे खास है कार्यकर्ताओं की ओर से दिया गया 'उपहार' मुख्यमंत्री की कुर्सी, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

इन पोस्टरों में तेजस्वी यादव हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पास ही ‘सीएम ऑफ बिहार’ लिखी एक प्रतीकात्मक कुर्सी बनी हुई है। वहीं, पोस्टरों में लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और राजद के अन्य प्रमुख नेताओं की तस्वीरें भी शामिल की गई हैं। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा गया है कि “गरीबों, महिलाओं, अति पिछड़े, अल्पसंख्यकों और दलितों को आर्थिक न्याय दिलाने के कृतसंकल्पित तेजस्वी जी को जन्मदिन का उपहार। हर घर नौकरी देने के संकल्प के साथ बिहार की जनता की ओर से जन्मदिन की हार्दिक बधाई।

भारतवर्ष के होने वाले सबसे युवा मुख्यमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। राजद कार्यकर्ता और नेताओं का मानना है कि पहले चरण का जो चुनाव हुआ है, उससे हम लोगों को यकीन हो गया है कि आने वाले दिनों में तेजस्वी यादव जी की सरकार बन रही है। 14 नवंबर को मतगणना है, उससे पहले ही हम लोगों ने उनके जन्मदिन पर उपहार के तौर पर कम की सीएम की कुर्सी उन्हें दे रहे हैं।

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो चुका है। इस चरण के मतदाताओं ने सभी 1314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। पहले चरण के मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। इस बार बिहार के वोटरों ने इतिहास रचते हुए बंपर वोटिंग की है। चुनाव आयोग के मुताबिक, पहले चरण में 65.8 फीसदी मतदाताओं ने अपना वोट डाला है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवआरजेडीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

भारत अधिक खबरें

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत