लाइव न्यूज़ :

कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं?, तेजप्रताप यादव ने किया भावुक पोस्ट, मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा तेजस्वी यादव

By एस पी सिन्हा | Updated: June 1, 2025 19:43 IST

पिता और माता की हर बात मानेंगे। इस बीच तेजप्रताप यादव ने एक और पोस्ट किया और भावुक होकर लिखा है। 

Open in App
ठळक मुद्देकुछ लालची जयचंदों ने उनके साथ राजनीति कर दी है।सोशल मीडिया पर पोस्ट करके माता-पिता को अपना जवाब दिया है। फेसबुक अकाउंट से हटा दिया था और इसे साजिश बताया था।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव अपने प्रेम-प्रसंग को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। पिछले दिनों उनकी कुछ तस्वीरें अनुष्का यादव के साथ वायरल होने के बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी और घर दोनों से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालांकि तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ प्रेम-प्रसंग को लेकर की गई पोस्ट को अपने फेसबुक अकाउंट से हटा दिया था और इसे साजिश बताया था। तेजप्रताप यादव ने अब सोशल मीडिया पर पोस्ट करके माता-पिता को अपना जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लालची जयचंदों ने उनके साथ राजनीति कर दी है।

फिर भी वे अपने पिता और माता की हर बात मानेंगे। इस बीच तेजप्रताप यादव ने एक और पोस्ट किया और भावुक होकर लिखा है। मेरे अर्जुन से मुझे अलग करने का सपना देखने वालों, तुम कभी अपनी साजिशों में सफल नहीं हो सकोगे, कृष्ण की सेना तो तुम ले सकते हो लेकिन खुद कृष्ण को नहीं। हर साजिश को जल्द बेनकाब करूंगा।

बस मेरे भाई भरोषा रखना मैं हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ हूँ, फिलहाल दूर हूँ लेकिन मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ था और रहेगा। मेरे भाई मम्मी पापा का ख्याल रखना, जयचंद हर जगह है अंदर भी और बाहर भी। तेज प्रताप यादव ने अपने एक्स हैंडल पर लालू राबड़ी के नाम पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा है कि मेरे प्यारे मम्मी पापा....मेरी सारी दुनिया बस आप दोनों में ही समाई है।

भगवान से बढ़कर है आप और आपका दिया कोई भी आदेश। आप है तो सबकुछ है मेरे पास। मुझे सिर्फ आपका विश्वास और प्यार चाहिए ना कि कुछ और। तेजप्रताप ने आगे लिखा है कि पापा आप नहीं होते तो ना ये पार्टी होती और ना मेरे साथ राजनीति करने वाले कुछ जयचंद जैसे लालची लोग। बस मम्मी पापा आपदोनो स्वस्थ और खुश रहे हमेशा।

बता दें कि लालू प्रसाद यादव के द्वारा तेज प्रताप को पार्टी से निकाले जाने और परिवार से दूर किए जाने के फैसले के ऐलान के बाद यह पहली बार तेजप्रताप का ट्वीट आया है, जिसमें उन्होंने अपनी बात कही है। वे कह रहे हैं कि जयचंद ने उनके साथ राजनीति कर दी। सवाल ये उठ रहा है कि लालू राबड़ी के बड़े बेटे किसे जयचंद कह रहे हैं?

दरअसल, जयचंद एक ऐसी उपमा होती है जो घर के भीतर गद्दारी करने वाले आदमी को दी जाती है। ऐसे में जाहिर है तेज प्रताप यादव अपने घर के भीतर के ही किसी व्यक्ति पर साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। वे लालू को कह रहे है कि आप नहीं होते तो न ये पार्टी होती और न लालच करने वाले जयचंद।

ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या तेज प्रताप अपने भाई तेजस्वी पर निशाना साध रहे हैं? वैसे भी ये पहली बार नहीं है कि तेज अपने छोटे भाई पर निशाना साध रहे हैं। कुछ साल पहले वे मीडिया के सामने तेजस्वी पर निशाना साध चुके हैं।

तेजप्रताप ने तेजस्वी के सबसे करीबी माने जाने वाले संजय यादव पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। क्या वे फिर से वहीं निशाना साध रहे हैं? वे किसी का नाम तो नहीं ले रहे लेकिन इतना तो स्पष्ट है कि लालू परिवार में घमासान की शुरुआत हो चुकी है। इसमें आगे और भी ज्यादा दिलचस्प घटनाएं होने वाली हैं।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीपटनाबिहारमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?