लाइव न्यूज़ :

‘उड़न खटोला’ की बुकिंग, हर दिन 20 हेलीकॉप्टर आसमान में भरेंगे उड़ान?, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सियासी दलों ने शुरू की तैयारी, रोजाना खर्च 11 लाख रुपये

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2025 15:33 IST

विपक्ष का मोर्चा संभाल रहे तेजस्वी यादव ने रोजाना 14 से 16 जनसभाएं की थीं। एक दिन तो उन्होंने 19 जनसभाएं करके रिकॉर्ड बना दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देयह सब संभव हुआ था हेलीकॉप्टर की वजह से। उड़ानों में बड़ी वृद्धि देखने को मिल रही है। तीन गुना ज्यादा हो कर 20 तक पहुंच रही है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने से पहले सियासी दलों की गतिविधियां भी तेज होती जा रही हैं। चुनाव प्रचार को देखते हुए सियासी दलों के द्वारा अभी से ही हेलीकॉप्टर( लालू यादव की भाषा में ‘उड़न खटोला’) की तलाश शुरू कर दी गई है। ऐसे में चुनाव से पहले ही हेलीकॉप्टरों की बुकिंग जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। बता दें कि साल 2020 के विधानसभा चुनाव में हेलीकॉप्टरों का जबर्दस्त इस्तेमाल हुआ था। उस समय विपक्ष का मोर्चा संभाल रहे तेजस्वी यादव ने रोजाना 14 से 16 जनसभाएं की थीं। एक दिन तो उन्होंने 19 जनसभाएं करके रिकॉर्ड बना दिया था।

यह सब संभव हुआ था हेलीकॉप्टर की वजह से। चुनावी रणनीति में यह साबित हो गया कि हेलीकॉप्टर नेताओं के लिए समय बचाने और अधिक जनसमर्थन जुटाने का सबसे बड़ा साधन है। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में स्थिति और भी रोचक होने वाली है। पटना एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, चुनाव प्रचार के दौरान हर दिन 20 हेलीकॉप्टर आसमान में उड़ान भरेंगे।

एनडीए और महागठबंधन दोनों ही गुटों ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। एनडीए की ओर से रोजाना 14 से 15 हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें सबसे ज्यादा हेलीकॉप्टर भाजपा के पास होंगे। भाजपा ने अकेले 12 से 13 हेलीकॉप्टर बुक कराए हैं। वहीं, जदयू की ओर से रोजाना दो हेलीकॉप्टर उड़ान भरेंगे। इन हेलीकॉप्टरों में एनडीए के छोटे घटक दलों के नेताओं को भी जगह दी जाएगी।

वहीं, महागठबंधन ने पांच हेलीकॉप्टर बुक कराए हैं। इसमें कांग्रेस और राजद ने दो-दो हेलीकॉप्टर की बुकिंग की है। जबकि गठबंधन के सहयोगी वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी भी चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करेंगे। चुनाव के मौसम में हेलीकॉप्टरों की मांग बढ़ने के कारण किराए में भी भारी उछाल आ जाता है।

सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर का आमतौर पर किराया 1 लाख से 2 लाख रुपये प्रति घंटा होता है, लेकिन चुनाव के दौरान यह किराया लगभग सवा गुना बढ़ जाता है। इनका किराया 3 से 4 लाख रुपये प्रति घंटा तक पहुंच जाता है। चुनावी मौसम में यह दरें दोगुनी हो जाती हैं।

राजनीतिक दलों को हेलीकॉप्टर बुक करने के लिए न्यूनतम 3 घंटे का फ्लाइंग चार्ज देना पड़ता है। इसके साथ ही 18 प्रतिशत जीएसटी भी चुकाना होता है। इस तरह से एक हेलीकॉप्टर का रोजाना औसत खर्च लगभग 11 लाख रुपये तक बैठता है। चुनावी उड़ानों में इस बार बड़ी वृद्धि देखने को मिल रही है।

ग्लोबल फ्लाइट सर्विसेज पटना के मैनेजर देवेंद्र कुमार के मुताबिक, पिछले विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दलों ने लगभग आधा दर्जन हेलीकॉप्टरों का इस्तेमाल किया था। लेकिन इस बार संख्या लगभग तीन गुना ज्यादा हो कर 20 तक पहुंच रही है। इस तरह विधानसभा का चुनाव सिर्फ जमीन पर नहीं, बल्कि आसमान में भी लड़ा जाएगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025पटनाचुनाव आयोगBJPकांग्रेसआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?