लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी नहीं हो सकते जननायक?, तेज प्रताप यादव ने कहा-कर्पूरी ठाकुर, राम मनोहर लोहिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी में कैसे शामिल कर सकते

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2025 15:33 IST

बिहार की गरीब जनता, युवा और नौजवानों का छत्र-छाया है, जिसके बल पर वे आगे बढ़ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकर्पूरी ठाकुर, राम मनोहर लोहिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी शामिल हैं।पिता लालू प्रसाद यादव को 'जननायक' बताया। किसी का छत्र-छाया नहीं है।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पुत्र और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को 'जननायक' मानने से इनकार कर दिया। दरअसल, एक पत्रकार ने उनसे राहुल गांधी को जननायक बताए जाने के संबंध में सवाल पूछा था। इसके बाद जननायक की परिभाषा देते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि पोस्टर पर जिनका नाम ऊपर होता है, वे जननायक नहीं होते। उन्होंने वास्तविक जननायकों के उदाहरण दिए, जिनमें कर्पूरी ठाकुर, राम मनोहर लोहिया, डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी शामिल हैं।

 

तेज प्रताप ने स्पष्ट किया कि जननायक वह होते हैं, जिनकी जनता चाहती है। हालांकि, उन्होंने अपने पिता लालू प्रसाद यादव को 'जननायक' बताया। वहीं, राजद और कांग्रेस के संबंधों पर एक महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि "लालू जी का राहुल गांधी और तेजस्वी जी पर छत्रछाया है।" तेज प्रताप ने अपनी और तेजस्वी यादव की तुलना करते हुए कहा कि उनके ऊपर किसी का छत्र-छाया नहीं है।

उन्होंने कहा कि उनके ऊपर बिहार की गरीब जनता, युवा और नौजवानों का छत्र-छाया है, जिसके बल पर वे आगे बढ़ रहे हैं। इस बयान के माध्यम से उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव को उनके पिता लालू यादव के राजनीतिक प्रभाव से अलग, अपने बूते पर राजनीति करने की चुनौती दी और यह संदेश देने की कोशिश की कि वास्तविक ताकत जनता के समर्थन में निहित है।

उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर बिहार के गरीबों और नौजवानों की छत्र छाया है। हम इसी को लेकर आगे बढ़ रहे हैं। हम अपने बल पर करके दिखाएंगे। बता दें कि पिता लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकाल दिया है। तेज प्रताप और उनके पिता के बीच ताजा विवाद की वजह सोशल मीडिया ‘पोस्ट’ बनी थी।

जिसमें तेजप्रताप ने अदालत में तलाक का मामला लंबित होने के बावजूद एक महिला से 12 साल से रिश्ते में होने का दावा किया था। पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप अब अपनी नयी पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’ के बैनर तले चुनाव मैदान में हैं। तेज प्रताप ने कहा था कि “उस पार्टी (राजद) में लौटने से अच्छा मौत को चुनना’’ होगा। तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवKarpoori Thakurमहात्मा गाँधीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस