लाइव न्यूज़ :

Bihar Polls 2025: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत शुरू करेंगे सियासी पारी?, पटना एयरपोर्ट पर बोले-मुख्यमंत्री को फिर से वोट कीजिए, होली के बाद सियासी गलियारे में...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2025 16:43 IST

Bihar Polls 2025: निशांत कुमार को राजनीति में उतारने का मन बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार निशांत कुमार को सियासी पिच पर उतारने को लेकर जदयू में भी मंथन का दौर जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देयह कब और कैसे होगा यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तय करना है।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखेंगे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीति में परिवारवाद को लेकर विरोधियों पर हमलावर रहे हैं।

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के सियासत की चल रही चर्चाओं के बीच अब निशांत कुमार के द्वारा भी सियासी बयान दिए जाने लगे हैं। ऐसे में अब यह लगभग तय माना जा रहा है होली के बाद सियासी गलियारे में नया रंग देखा जा सकता है। संभावना जताई जा रही है कि निशांत कुमार जल्द ही जदयू की विरासत को संभाल सकते हैं। सियासी गलियारे में चल रही चर्चाओं के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी अब लगभग मन बना चुके हैं कि निशांत के कंधे पर जिम्मेवारी सौंपी जाए। हालांकि यह कब और कैसे होगा यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तय करना है।

उल्लेखनीय है कि निशांत कुमार ने 21 फरवरी को पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से मुखातिब होते हुए पिता नीतीश कुमार के लिए जनता से वोट की मांग की। उन्होंने बिहार की जनता से अपील की है कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए बहुत विकास किया है। उन्होंने कहा कि इसलिए बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के समर्थन में आएं।

बिहार में डबल इंजन की सरकार बनाएं। नीतीश कुमार दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे, तब बिहार विकास के रास्ते पर तेजी से रफ्तार भरेगा। वहीं, मीडियाकर्मियों ने निशांत कुमार से जब यह सवाल किया कि क्या वह बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे? इस पर निशांत कुमार ने कोई जवाब नहीं दिया। बता दें कि इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है।

चुनाव से पहले कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राजनीति में कदम रखेंगे। चर्चा है कि उन्हें नालंदा जिले के हरनौत विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव लड़वाया जाए। हालांकि इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वैसे, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजनीति में परिवारवाद को लेकर विरोधियों पर हमलावर रहे हैं।

लेकिन अपने उम्र के पड़ाव और उनके करीबियों के सलाह पर निशांत कुमार को राजनीति में उतारने का मन बना रहे हैं। सूत्रों के अनुसार निशांत कुमार को सियासी पिच पर उतारने को लेकर जदयू में भी मंथन का दौर जारी है। जदयू के कई वरिष्ठ नेता इसकी पहल कर रहे हैं। माना जा रहा है कि 14 मार्च के बाद निशांत कुमार औपचारिक तौर पर अपने सियासी सफर की शुरुआत कर सकते हैं।

मंत्री विजय चौधरी ने कहा- उन्होंने ही इस पार्टी को खड़ा किया है, वे जो करेंगे वही होगा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत की राजनीति में आने को लेकर जारी अटकलों के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही इस पार्टी को खड़ा किया है। वे जो करेंगे, वही होगा। इसमें किसी और को दिमाग लगाने या सलाह देने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के समापन को लेकर मीडिया से बातचीत करते उन्होंने कहा कि इसको लेकर विपक्षी खेमे में घबराहट का माहौल है। विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार का कोई विकल्प नहीं है और विपक्षी दल भी अब इस सच्चाई को स्वीकार कर रहे हैं।

विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा 23 दिसंबर से शुरू होकर 21 फरवरी तक हुई। प्रगति यात्रा बिहार के विकास की गाथा की यात्रा थी। सभी जिलों के अलग-अलग जो विकास हुए उसकी समीक्षाएं हुईं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद विकास योजनाओं को जाकर स्थल पर देखा और तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने बताया कि प्रगति यात्रा अन्य कई यात्राओं से अलग रही। जो बैठकें होती थी उसमें सभी प्रतिनिधि शामिल होते थे। सभी की बातें सुनी जाती थी और तुरंत घोषणा भी की जाती थी। इस यात्रा का असर आने वाले दिनों में दिखेगा। आने वाले समय में यात्रा को जनता याद रखेगी। विजय चौधरी ने दावा किया कि प्रगति यात्रा के दौरान विपक्षी दलों, खासकर राजद के कई विधायकों ने भी नीतीश कुमार के काम की तारीफ की। कई विपक्षी विधायकों ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार नहीं होते तो ये काम संभव नहीं था।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा मुख्यमंत्री की अन्य यात्राओं से बिल्कुल अलग थी। वहीं, बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि बिहार में चुनाव कब होना है यह हर किसी को पता है। यह सब तकनीकी बातें हैं, चुनाव आयोग को ही फैसला लेना है।

बिहार में एनडीए की सभी पार्टियां नीतीश कुमार के नेतृत्व में किसी भी समय तैयार है। वह चाहे चुनाव हो या विपक्ष की कोई भी चुनौती हो इसका सामना करने को हम लोग हमेशा तैयार हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार एनडीए पूरी तरह से न सिर्फ एकजुट है बल्कि किसी भी समय हम लोग चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार की नेतृत्व क्षमता पर किसी को संदेह नहीं है। विपक्षी दलों में भी उनकी स्वीकार्यता बढ़ी है और आने वाले चुनावों में उनका मजबूत नेतृत्व एनडीए की ताकत बना रहेगा।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील