लाइव न्यूज़ :

Bihar Polls 2025: 'नीतीश कुमार मानसिक रूप से रिटायर हो चुके हैं', प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री पर बोला तीखा हमला

By रुस्तम राणा | Updated: February 27, 2025 20:18 IST

बिहार के सीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार शारीरिक रूप से थक चुके हैं और मानसिक रूप से रिटायर हो चुके हैं, और अगर उन्हें अभी भी भाजपा का समर्थन प्राप्त है, तो इसका साफ मतलब है कि भाजपा बिहार में सरकार का हिस्सा बने रहना चाहती है।

Open in App

Bihar Polls 2025: राजनीतिक विश्लेषक से नेता बने और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा, "नीतीश कुमार शारीरिक रूप से थक चुके हैं और मानसिक रूप से रिटायर हो चुके हैं।" प्रशांत किशोर ने पटना में मीडिया से बात करते हुए जनता दल (यूनाइटेड) प्रमुख के खिलाफ टिप्पणी की। उन्होंने कहा, "किसी भी हालत में जेडीयू का कोई भी उम्मीदवार नहीं जीतना चाहिए। नीतीश कुमार ने बिहार में एक नया चलन शुरू किया है कि अगर उनकी पार्टी के 5-10 उम्मीदवार भी जीत जाते हैं, तो वे गठबंधन बनाकर सत्ता में आ जाएंगे।"

बिहार के सीएम पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार शारीरिक रूप से थक चुके हैं और मानसिक रूप से रिटायर हो चुके हैं, और अगर उन्हें अभी भी भाजपा का समर्थन प्राप्त है, तो इसका साफ मतलब है कि भाजपा बिहार में सरकार का हिस्सा बने रहना चाहती है। इस सरकार का कार्यकाल समाप्त होने से 6 महीने पहले 7 नए मंत्रियों को शपथ दिलाना इसका सीधा मतलब है कि वे जाने से पहले लोगों को लूटना चाहते हैं।"

नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के हालिया बयान के बारे में पूछे जाने पर जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके पिता अगले पांच साल तक राज्य सरकार चलाने के लिए फिट हैं, प्रशांत किशोर ने दोहराया कि नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से मुख्यमंत्री बने रहने के लिए फिट नहीं हैं। चुनावी राज्य बिहार में राजनीतिक माहौल गर्म होने लगा है, क्योंकि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया