लाइव न्यूज़ :

जनता की राय पर देंगे टिकट?, मतदाता ने कहा-प्रत्याशी सही नहीं, तो आप होंगे बेटिकट, प्रशांत किशोर बोले-तीन स्तरों पर समिति गठित

By एस पी सिन्हा | Updated: February 13, 2025 16:14 IST

यह एक अनूठी पहल होगी, जहां भारत में पहली बार किसी राजनीतिक दल के उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से जनता की राय के आधार पर किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देमूल्यांकन पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी करेंगे। तीन स्तरों पर गठित समिति के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा।उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से जनता की राय के आधार पर किया जाएगा।

पटनाः बिहारविधानसभा चुनाव को लेकर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी रणनीति के बारे में संक्षेप में जानकारी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी में उम्मीदवारों का चयन जन सुराज से जुड़े कार्यकर्ताओं और तीन स्तरों पर गठित समिति के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा, न कि पार्टी के किसी एक नेता या समूह द्वारा। उन्होंने कहा कि यह एक अनूठी पहल होगी, जहां भारत में पहली बार किसी राजनीतिक दल के उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से जनता की राय के आधार पर किया जाएगा।

पीके ने कहा कि बिहारविधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट दिया जाएगा, जिसका मूल्यांकन पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में पीएम मोदी और अमित शाह, राजद में लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव और जदयू में नीतीश कुमार प्रत्याशियों को चुनने का काम करते हैं, हमारी पार्टी में वो काम कार्यकर्ता और पदाधिकारी करेंगे।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी में उम्मीदवारों का चयन जन सुराज से जुड़े कार्यकर्ताओं और तीन स्तरों पर गठित समिति के मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा, न कि पार्टी के किसी एक नेता या समूह यह काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक अनूठी पहल होगी, क्योंकि भारत में पहली बार किसी राजनीतिक दल के उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से जनता की राय के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि यही बात जन सुराज पार्टी को अन्य पार्टियों से अलग बनाती है। अन्य पार्टियों में टिकट शीर्ष नेतृत्व तय करता है और पार्टी से जुड़ा आम कार्यकर्ता और युवा सिर्फ पार्टी का झंडा लेकर चलेंगे। जन सुराज पार्टी में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को यह तय करने का अधिकार होगा कि पार्टी से कौन उम्मीदवार होगा और वे उसमें अपना मूल्यांकन भी दे सकेंगे।

टॅग्स :विधानसभा चुनावचुनाव आयोगबिहारप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया