लाइव न्यूज़ :

तो 20 साल में हिंदू सांसद और विधायक चुनाव नहीं जीत पाएंगे?, भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा- जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करो

By एस पी सिन्हा | Updated: May 14, 2025 16:52 IST

भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि वोट प्रतिशत बढ़ाने की आड़ में कही बोगस वोटिंग का प्रोत्साहन ना हो जाए।

Open in App
ठळक मुद्देहम लोगों के क्षेत्र में जिस तरह से बुर्का पहनकर बोगस वोटिंग होता है। वोट प्रतिशत तो बढ़ेगा, लेकिन बोगस वोटिंग की संभावना रहेगी। इस देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होनी चाहिए।

पटनाः बिहार में भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने बिहार में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग की है। उन्होंने यह भी भविष्यवाणी कर दी है कि यदि ऐसा नहीं हुआ तब अगले 20 साल में हिंदू सांसद और विधायक चुनाव नहीं जीत पाएंगे। चाहे वो हिन्दू किसी भी जाति का ही क्यों ना हो, चुनाव जीतना मुश्किल होगा। सीमांचल में एक भी हिंदू सांसद और विधायक नहीं बन पाएंगे। वहीं, चुनाव आयोग के द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने के सुझाव का स्वागत करते हुए बचौल ने कहा कि वोट प्रतिशत बढ़ाने की आड़ में कही बोगस वोटिंग का प्रोत्साहन ना हो जाए।

उन्होंने कहा कि हम लोगों के क्षेत्र में जिस तरह से बुर्का पहनकर बोगस वोटिंग होता है। उससे वोट प्रतिशत तो बढ़ेगा, लेकिन बोगस वोटिंग की संभावना रहेगी। इसलिए चुनाव आयोग सतर्कता पूर्वक इस पर प्रयास करे, इसकी आड़ में बोगस वोट को प्रोत्साहन ना दें। बचौल ने कहा कि इस देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होनी चाहिए।

जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू नहीं होगा तो वोट से ही शासन सत्ता मिलता है, और शासन सत्ता की यह स्थिति हो गई है कि किशनगंज में हिंदू का किसी भी जाति का सांसद अब नहीं बन सकता है। सीमांचल और मिथिलांचल में बिहार के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, दरभंगा, मधुबनी, मोतिहारी और बेतिया आने वाले दिनों में 20 वर्षों में हिंदू समाज जो जातियों में बंटा है वह वहां अल्पसंख्यक हो जाएगा।

हिन्दू अल्पसंख्यक हुआ तो मुखिया, वार्ड मेंबर, एमएलए और एमपी भी नहीं बन पाएगा। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने कहा था कि हम दो हमारे दो..हमने राष्ट्र, देश और विकास को समझकर हम दो हमारे दो किये, कोई जनसंख्या बढ़ाता गया। वोट से ही शासन सत्ता होता है।

हमारा आने वाले दिनों बहुत जगह तो विधायक, मुखिया, वार्ड मेंबर, सांसद नहीं बन रहा है। राजद भी मुस्लिम और यादव की पार्टी खुद को कहती है, लेकिन वह भी सीमांचल में चुनाव नहीं जीत पाई। उन्होंने कहा कि किशनगंज में एआईएमआईएम सब सीट जीत गया। कहां मुसलमान राजद को वोट दिया?

यदि मुसलमान राजद को वोट दिया होता तो राजद जीत गया होता। हम सभी जानते हैं कि हिंदू घटा है तो देश बंटा है। चाहे अफगानिस्तान हो पाकिस्तान हो बांग्लादेश हो कश्मीर हो बिहार हो या फिर बंगाल सभी की हालत देख लीजिए। समय रहते हैं जनसंख्या नियंत्रण कानून अविलंब रूप से लागू हो।

बचौल ने कहा कि जदयू-राजद और भाजपा तब तक है जब तक हिन्दू है। 1947 से पहले कम्युनिस्ट पार्टी लाल झंडा पाकिस्तान में भी था। बांग्लादेश और कश्मीर में भी था आज कहां चला गया? इसलिए हम कहते हैं कि आज हिंदू है इसलिए जदयू है..राजद है और  भाजपा है। उन्होंने कहा कि बिहार के कई जिले में डेमोग्राफी तेजी से बदल रहा है।

टॅग्स :बिहारBihar BJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील