लाइव न्यूज़ :

पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के बंगले से टोटी चोरी?, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निजी सहायक ने कहा-अपने साथ कई कीमती सामान ले गए राजद नेता

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2024 15:27 IST

Bihar Politics: हाइड्रोलिक बेड, एसी, पंखा, लाइट, फाउंटेन का लाइट, बैडमिंटन कोर्ट का कारपेट सहित वाशबेसिन की टोंटी तक गायब हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव  सरकारी बंगला खाली करते समय यहां के सामान अपने साथ ले गए हैं।बेहद गंभीर मामला है और बिहार की जनता यह देख रही है। कर्मचारियों ने ही पूरा ब्यौरा दिया है कि कौन कौन से सामान गायब हैं।

Bihar Politics:बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर अब टोंटी चोरी का आरोप लगा है। दरअसल, उपमुख्यमंत्री के लिए कर्णांकित बंगले 5, देशरत्न मार्ग को तेजस्वी यादव ने काफी जद्दोजहद के बाद अब खाली कर दिया है। लेकिन उनके द्वारा बंगला छोड़ने पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के निजी सहायक ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव अपने साथ कई कीमती सामान भी लेते गए हैं। इसके साथ ही भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने कहा कि इस तेजस्वी यादव  सरकारी बंगला खाली करते समय यहां के सामान अपने साथ ले गए हैं।

बंगला के कर्मचारियों ने ही बताया है कि यहां से की हाइड्रोलिक बेड, एसी, पंखा, लाइट, फाउंटेन का लाइट, बैडमिंटन कोर्ट का कारपेट सहित वाशबेसिन की टोंटी तक गायब हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की परवरिश जिस तरह हुई है, उसमें उनके द्वारा सरकारी संपत्ति को लूटना कोई आश्चर्य नहीं है। यह बेहद गंभीर मामला है और बिहार की जनता यह देख रही है।

उनका काम लूटने का रहा है। उन्होंने कहा कि वे आरोप नहीं लगा रहे बल्कि यहां के कर्मचारियों ने ही पूरा ब्यौरा दिया है कि कौन कौन से सामान गायब हैं। दरअसल, इस बंगले में अब तक तेजस्वी यादव रह रहे थे जो पिछली महागठबंधन सरकार में उप मुख्यमंत्री थे। अब यह बंगला उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को आवंटित किया गया है।

सम्राट चौधरी विजय दशमी के दिन 5 देशरत्न मार्ग वाले बंगले में रहने जाएंगे। इसे लेकर उनके द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई। इसी क्रम में बंगला को देखने पहुंचे भाजपा नेताओं ने कथित दावे में कहा कि यहां से पलंग, सोफा, एसी आदि सामान गायब है। दानिश इकबाल ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने सरकारी आवास के जिम का सामान भी गायब कर दिया है।

बैडमिंटन कोर्ट का फ्लोर तक निकाल लिया गया है। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही भवन निर्माण विभाग की तरफ से दी गई सामानों की लिस्ट जारी करेंगे। हालांकि बिहार की सियासत में उपमुख्यमंत्री के लिए इस बंगले को ‘अपशकुनी’ बंगला माना जाने लगा है। इसका कारण यह है कि अब तक जो भी उप मुख्यमंत्री रहे हैं, उनका कार्यकाल पूरा नहीं हो पाया है।

वर्ष 2015 तेजस्वी यादव पहली बार उप मुख्यमंत्री बने और इसी बंगले में रहे। लेकिन जुलाई 2017 नीतीश कुमार ने राजद से गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ सरकार बना ली तो तेजस्वी की कुर्सी छिन गई। तेजस्वी के बाद 5-देशरत्न मार्ग का यह सरकारी आवास सुशील कुमार मोदी को अलॉट हुआ। लेकिन कुछ महीने बाद ही भाजपा ने सुशील मोदी को बिहार की राजनीति से दूर कर दिया।

उन्हें नीतीश सरकार में उप मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया। सुशील कुमार मोदी को बाद में भाजपा ने राज्यसभा सदस्य बना दिया। वहीं 2020 में बिहार में एनडीए सरकार बनने पर भाजपा ने तारकिशोर प्रसाद को उप मुख्यमंत्री बनाया। तब 5-देशरत्न मार्ग बंगला में तारकिशोर को आवंटित किया गया।

अचानक से अगस्त 2022 में नीतीश कुमार ने नाटकीय घटनाक्रम में एनडीए से अलग होने का फैसला किया। फिर से यह बंगला उपमुख्यमंत्री बने तेजस्वी को आवंटित हुआ, लेकिन नीतीश कुमार ने फिर से जनवरी 2024 में एनडीए संग सरकार बना ली। इससे तेजस्वी की कुर्सी छिन गई। अब इसी बंगले में सम्राट चौधरी रहने जा रहे हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील