लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: "बिहार का हाल बंगाल जैसा होता, पीएम मोदी ने जनता के हित में लिया फैसला", जदयू की 'एनडीए वापसी' पर भाजपा ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 28, 2024 12:48 IST

बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीाफे और महागठबंध सरकार के इतिहास बनने के बाद भाजपा और जदूय खुलकर बिहार के सियासी मैदान में एक साथ आ चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश के इस्तीफे के बाद भाजपा-जदूय खुलकर बिहार के सियासी मैदान में साथ आये भाजपा ने कहा कि बिहार का हाल बंगाल जैसा होता, मोदी ने बिहार की जनता के हित में लिया फैसलाबीजेपी को नीतीश की ओर से बिहार में जंगल राज न होने का प्रस्ताव मिला, हमने स्वीकार किया

पटना: बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीाफे और महागठबंध सरकार के इतिहास बनने के बाद भाजपा और जदूय खुलकर बिहार के सियासी मैदान में एक साथ आ चुके हैं। वैसे जदयू और एनडीए की गलबहियां और रूठने-मनाने का सिलसिला पुराना है लेकिन इस बार नीतीश कुमार ने सत्ता के एक ही कार्यकाल में दो बार ऐसा करके सभी सियासी जानकारों को चौंका दिया है।

अब नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने पर बिहार बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष संजय जयसवाल ने स्थिति साफ करते हुए कहा, ''बिहार का हाल भी पश्चिम बंगाल जैसा होता। इसलिए पीएम मोदी ने बिहार की जनता के हित में ये फैसला लिया। 1990 से 2005 तक बिहार में जंगल राज था लेकिन अब दोबारा ऐसा न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए जदयू के एनडीए में शामिल करने का निर्णय लिया गया है। मैं पार्टी की ओर से पीएम मोदी और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को धन्यवाद देता हूं।"

वहीं दूसरी तरह जदयू के साथ सत्ता साझा करने की तैयारी में लगी हुई भाजपा ने प्रदेश प्रमुख सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना है। पार्टी की ओर से किये गये इस फैसले के बाद सम्राट चौधरी ने कहा, "बीजेपी ने मेरे जीवन के लिए ऐतिहासिक काम किया है। विधानमंडल दल का नेता चुना जाना मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है।"

उन्होंने आगे कहा, "हम उस सरकार का हिस्सा थे, जिसे 2020 में जनता ने जनादेश दिया था। वह जनादेश बिहार के विकास और लालू यादव के आतंक को खत्म करने के लिए मिला था। जब बीजेपी को नीतीश कुमार की ओर से यह प्रस्ताव मिला कि बिहार में जंगल राज न हो और संजय झा उनके राजदूत के रूप में यहां आए, हमने इसका समर्थन करने का फैसला किया है।"

मालूम हो कि इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपााल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन जाकर मुलाकात की थी और उसने कहा था कि कि जदयू का महागबंधन से रिश्ता खत्म हो गया है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन जाकर गवर्नर से मुलाकात की और पार्टी के ओर से लिये गये फैसले के बारे में जानकारी दी। नीतीश कुमार ने राजभवन में राज्यपाल से कहा कि हमने राज्य में महागठबंधन से नाता तोड़ने का फैसला किया है।

टॅग्स :नीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीनरेंद्र मोदीBJPजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप