लाइव न्यूज़ :

बिहार में खेला जारी, बार-बार बुलाने पर भी इमामगंज क्यों नहीं आते हैं?, आनंद मोहन बनाम केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच सियासी तलवारें?, विधायक चेतन आनंद भी लड़ाई में कूदे, जानें कहानी

By एस पी सिन्हा | Updated: November 27, 2024 15:45 IST

Bihar Politics: आप बार-बार बुलाने पर भी इमामगंज नहीं आते हैं क्यों? क्या दीपा मांझी दलित नहीं हैं, या भविष्य में आपको मांझी वोट नहीं चाहिए!

Open in App
ठळक मुद्देचेतन आनंद ने हाल ही में हुए बिहार विधानसभा उपचुनाव को जोड़ते हुए चिराग पसावन पर सवाल उठाए हैं। गत संसदीय चुनाव में आप तीन-तीन बार शिवहर का कार्यक्रम लगवाकर, हेलीपैड बनवा कर नहीं आते हैं।ऐसा कर आप क्या संदेश दे रहे थे? क्या हाजीपुर में राजपूतों ने आपको वोट नहीं किया?

पटनाः बिहार की सियासत में पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के बीच सियासी तलवारें खिंच गई हैं। दोनों तरफ से लगातार फ्रंटफुट पर आकर बयानबाजी हो रही है और आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। हाल यह है कि आनंद मोहन और चिराग पासवान के बीच के रिश्ते तल्ख हो गये हैं। इसी बीच आनंद मोहन के बेटे विधायक चेतन आनंद भी इस लड़ाई में कूद गए हैं। चेतन आनंद ने चिराग पासवान पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर चिराग पासवान गठबंधन में हैं तो मर्दों की तरह रहे। इधर हैं तो इधर रहे और उधर हैं तो उधर रहे। ये पिक एंड चूज की पॉलिसी नहीं अपनाइए। 

दरअसल, चेतन आनंद ने हाल ही में हुए बिहार विधानसभा उपचुनाव को जोड़ते हुए चिराग पसावन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर पोस्ट में लिखा है कि गत संसदीय चुनाव में आप तीन-तीन बार शिवहर का कार्यक्रम लगवाकर, हेलीपैड बनवा कर नहीं आते हैं। ऐसा कर आप क्या संदेश दे रहे थे? क्या हाजीपुर में राजपूतों ने आपको वोट नहीं किया?

आप बार-बार बुलाने पर भी इमामगंज नहीं आते हैं क्यों? क्या दीपा मांझी दलित नहीं हैं, या भविष्य में आपको मांझी वोट नहीं चाहिए! मेरी सलाह है, सच का सामना कीजिए। आप अपना स्टैंड क्लियर कीजिए। साथ में हैं भी और नहीं भी ऐसा नहीं चलेगा। याद रखें, कभी अटल जी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार को बचाने के लिए मेरे पिता जी सामने आए थे और आज जरूरत पड़ी तो नीतीश जी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को बचाने मैं सामने आया। हम कोई सड़क छाप नहीं हैं। एक जिंदा कौम के नेता हैं। अमर्यादित भाषा और टिप्पणी कहीं महंगा सौदा न साबित हो?

चेतन आनंद ने चिराग पासवान पर गंभीर लगाते हुए उनका जन सुराज और प्रशांत किशोर से भी कनेक्शन बताया। चेतन आनंद ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री हैं एनडीए के साथ हैं तो उनको साबित करना होगा कि वह एनडीए के साथ है या नहीं है? वहीं चिराग पासवान के बयान पर कि आनंद मोहन मुख्यमंत्री नीतीश के कृपा से जेल से बाहर हैं, को लेकर चेतन आनंद ने कहा कि चिराग जी को याद रखना चाहिए मेरे पिताजी और उनके पिता जी का मधुर संबंध था। ये सवाल सबके मन में हैं। उन्होंने कहा कि हम किसी के गीदड़ भभकी से नहीं डरते हैं।

आनंद मोहन जी एक जिंदा कौम के नेता हैं वो किसी के गीदड़ भभकी से नहीं डरते हैं। बता दें कि चिराग पासवान ने तीखा बयान देते हुए कहा था कि आनंद मोहन सक्रिय राजनीति में नहीं हैं। इसके अलावा वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से संगीन जुर्म के बावजूद जेल से रिहा हुए हैं, इसलिए उनकी बात का जवाब देने का कोई मतलब नहीं है।

टॅग्स :चिराग पासवानआनंद मोहन सिंहबिहारजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी