Bihar Politics: 15 मिनट में ही कैबिनेट की बैठक खत्म!, मुख्यमंत्री लिफ्ट से गए, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी सचिवालय की सीढ़ी से नीचे उतरे, लालू यादव को झटका देंगे सीएम नीतीश

By एस पी सिन्हा | Published: January 25, 2024 03:39 PM2024-01-25T15:39:17+5:302024-01-25T16:16:33+5:30

Bihar Politics: कैबिनेट बैठक महज 15 मिनट की चल सकी? क्या नीतीश सरकार में सब कुछ सही है और पटरी पर है या फिर कोई नई सियासी खिचड़ी पक रही है?

Bihar Politics Steams Up Nitish Kumar To Dissolve Assembly? Cabinet meeting ends within 15 minutes Chief Minister went by lift Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav came down stairs Secretariat CM Nitish will shock Lalu Yadav | Bihar Politics: 15 मिनट में ही कैबिनेट की बैठक खत्म!, मुख्यमंत्री लिफ्ट से गए, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी सचिवालय की सीढ़ी से नीचे उतरे, लालू यादव को झटका देंगे सीएम नीतीश

Photo: ANI

Highlightsतेजस्वी यादव लिफ्ट के बगल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इंतजार करते दिखे।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों को हाथ जोड़कर अभिनंदन किया।मीडिया में बैठक के एजेंडों की प्रेस ब्रीफिंग करने से मना कर दिया गया था।

Bihar Politics: बिहार में एक बार फिर से सियासत गर्मा गई है। सत्ता परिवर्तन के कयासों को बल मिलने लगा है। बिहार के सत्ताधारी गठबंधन में कुछ भी ठीक नहीं है। राजद और जदयू के रिश्तों में आई खटास का असर कैबिनेट पर भी देखने को मिला। कैबिनेट की तस्वीर रूखापन भरा रहा। मात्र 15 मिनट में ही कैबिनेट की बैठक खत्म कर दी गई। मंत्री और अधिकारी नाश्ता भी खत्म नहीं कर सके और बैठक समाप्त हो गई। कैबिनेट खत्म होते हीं मंत्री भारी मन से बाहर निकले। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लिफ्ट से गए, वहीं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सचिवालय की सीढ़ी से नीचे उतरे। 

इसके बाद तेजस्वी यादव लिफ्ट के बगल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इंतजार करते दिखे। उनके साथ मंत्री अशोक चौधरी भी थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दोनों को हाथ जोड़कर अभिनंदन किया और बिना बोले आगे बढ़ गए। वहीं कैबिनेट की बैठक से पहले एक पत्र जारी कर मीडिया में बैठक के एजेंडों की प्रेस ब्रीफिंग करने से मना कर दिया गया था।

इसके बाद कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं कि आखिर ऐसी क्या बात हुई कि कैबिनेट बैठक महज 15 मिनट की चल सकी? क्या नीतीश सरकार में सब कुछ सही है और पटरी पर है या फिर कोई नई सियासी खिचड़ी पक रही है? सूत्रों के अनुसार आज की कैबिनेट बैठक में कुल 3 एजेंडों पर मुहर लगी। राज्यपाल के अभिभाषण प्रस्ताव पर मुहर लगी।

आम बजट 2024-25 के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी और वित्तीय वर्ष 2023-24 के थर्ड सप्लीमेंट्री बजट की भी मंजूरी मिली। वहीं, इस बैठक में शामिल हुए मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि यह बैठक बेहद छोटी रही, इसमें किसी मुद्दे पर सहमति नहीं बनी है, इसलिए कोई भी एजेंडे पर मुहर नहीं लगी है।

इसके बाद कैबिनेट की बैठक खत्म हो गई और मुख्यमंत्री अपने आवास पर निकल गए और बाकी के मंत्री भी अपने-अपने काम पर वापस लौट गए। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से बिहार की सियासत काफी गर्म लगातार या कयास लगाया जा रहे हैं कि क्या नीतीश कुमार वापस से एनडीए के साथ जा रहे हैं और उनका गठबंधन इंडिया के साथ टूटने वाला है। ऐसे में आज कैबिनेट की बैठक का मात्र 15 मिनट की संचालन हो पाना अपने आप में एक बड़ा संकेत बताया जा रहा।

English summary :
Bihar Politics Steams Up Nitish Kumar To Dissolve Assembly? Cabinet meeting ends within 15 minutes Chief Minister went by lift Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav came down stairs Secretariat CM Nitish will shock Lalu Yadav


Web Title: Bihar Politics Steams Up Nitish Kumar To Dissolve Assembly? Cabinet meeting ends within 15 minutes Chief Minister went by lift Deputy Chief Minister Tejashwi Yadav came down stairs Secretariat CM Nitish will shock Lalu Yadav

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे