लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics RCP: सीएम नीतीश के सामने आरसीपी सिंह?, लव-कुश वोट बैंक में सेंध लगाने की पूरी तैयारी, पीएम मोदी की तारीफ और मुख्यमंत्री की नीति पर हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 1, 2024 17:56 IST

Bihar Politics PK RCP: आरसीपी सिंह जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं और नीतीश कुमार की नीतियों की आलोचना कर रहे है, उससे साफ है कि नीतीश की मुश्किलें बढ़ेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दोनों नालंदा जिले से ही आते हैं।नीतीश कुमार के लव-कुश वोट बैंक में सेंध लगाने की पूरी तैयारी कर ली है। नई पार्टी ‘आप सबकी आवाज’(आसा) बनाने का ऐलान कर दिया है।

Bihar Politics PK RCP: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राजनीति का क,ख,ग,घ सीखने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह(आरसीपी सिंह) अब नीतीश कुमार पर ही राजनीति का सारा दांव आजमाने की तैयारी में जुट गए हैं। पार्टी की घोषणा करने के बाद जिस तरह उन्होंने इशारों ही इशारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शराबबंदी कानून और बिहार के शिक्षा के बदतर हालात पर सवाल उठाए। उससे साफ है कि राजनीति में उनके निशाने पर नीतीश कुमार की पार्टी जदयू ही रहेगी। बता दें कि नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दोनों नालंदा जिले से ही आते हैं। 

माना जा रहा है कि आरसीपी सिंह जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ कर रहे हैं और नीतीश कुमार की नीतियों की आलोचना कर रहे है, उससे साफ है कि नीतीश की मुश्किलें बढ़ेंगी। आरसीपी सिंह ने नई पार्टी बनाकर नीतीश कुमार के लव-कुश वोट बैंक में सेंध लगाने की पूरी तैयारी कर ली है। आरसीपी सिंह ने दिवाली के दिन अपनी नई पार्टी ‘आप सबकी आवाज’(आसा) बनाने का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने दीपावली के दिन अपनी पार्टी की घोषणा कर बिहार की राजनीति में हलचल तो मचा दी है। लेकिन उनकी पार्टी अगले साल तक लोगों के दिलों में कितना जगह बना पाएगी, यह देखने वाली बात होगी। हालांकि यह तय माना जा रहा है कि आरसीपी सिंह की पार्टी कुछ पार्टियों का नुकसान का कारण तो बन ही सकती है।

आरसीपी की नई पार्टी ‘आसा’ से जहां उनकी उम्मीदें हैं तो वहीं जदयू को इससे निराशा हो सकती है। ‘आसा’ से नीतीश कुमार को आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में निराशा का सामना करना पड़ सकता है। इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को आरसीपी की पार्टी ‘आसा’ से मुख्यमंत्री की कुर्सी मिलने की आशा दिखने लगी है।

राजद को लगने लगा है कि अगर कोइरी-कुर्मी वोट बैंक में बिखराव होगा तो राजद को ही इससे फायदा पहुंच सकता है। कहा जा रहा है कि तेजस्वी यादव के कुछ करीबी आरसीपी सिंह के संपर्क में हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव ने नेता प्रतिपक्ष तौर पर विधानसभा में ‘आरसीपी टैक्स’ की बात खुलेआम किया था।

इस बीच सियासी गलियारे में तो चर्चा यह भी चलने लगी है कि आरसीपी साल 2025 में नीतीश कुमार के लिए ‘चिराग पासवान’ साबित हो सकते हैं। हालांकि, चर्चा यह भी चल रही है कि साल 2025 से पहले आरसीपी जदयू में वापसी का ताना बाना बुन रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा की तरह नीतीश कुमार देर-सवेर उन्हें भी बुला लेंगे।

बता दें कि आरसीपी ने गुरुवार को कहा था कि हमारे बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 140 मजबूत उम्मीदवार तैयार हैं। वहीं, आरसीपी के इस बयान पर जदयू ने तंज कसते हुए कहा कि ‘जो बल्ब फ्यूज हो चुका है वह जल नहीं सकता है। फ्यूज बल्ब से रोशनी नहीं पहुंचाई जा सकती है। बिहार में नीतीश कुमार जैसा नेता है, जो कम वोल्टेज पर भी ज्यादा रोशनी देने का मद्दा रखता है। उनकी पुरानी छवि ही उनका साथ नहीं छोड़ेगी।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटनानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"