लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: 'मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं होऊंगा', तेजस्वी का नीतीश पर हमला

By धीरज मिश्रा | Updated: February 16, 2024 11:18 IST

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं, वे किसी की बात नहीं सुनना चाहते।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा 2024 में भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगेराहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तेजस्वी ने नीतीश पर कसा तंजनीतीश कुमार कहते थे मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं होऊंगा

Bihar Politics:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जोरदार हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सब भलीभांति जानते हैं कि हमारे मुख्यमंत्री कैसे हैं, वे किसी की बात नहीं सुनना चाहते। वह कहते थे 'मैं मर जाऊंगा, लेकिन भाजपा में नहीं होऊंगा'। लेकिन भाजपा के हो गए न।

उन्होंने कहा कि हमलोग भोले भाले लोग हैं। इसलिए इस बार किसी भी कीमत पर चाहे कितना भी सहना पड़े कितना भी कुर्बानी देना पड़े, हम नीतीश कुमार को लेकर चलेंगे और 2024 में भाजपा और नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का काम करेंगे। मालूम हो कि नीतीश पर तेजस्वी का यह हमला राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आया है।

उन्होंने कह कि आज राहुल गांधी आए हैं, हम उनका स्वागत करते हैं। ये देशभर में घूम कर देश को जोड़ने का काम रहे हैं, ये बहुत जरूरी है। हमने पहले भी कहा था कि मोदी झूठ बोलने के फैक्ट्री हैं, वे झूठ बोलने के होलसेलर, उत्पादक और डिस्ट्रीब्यूटर हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारे प्रदेश के थके हुए मुख्यमंत्री कहते थे अपने बाप के घर से पैसा लाएगा नौकरी देने के लिए। चार महीने में लाखों लोगों को रोजगार देने का काम हमने किया। बिहार की जनता उन्हें जान चुकी है। 

गौर करने वाली बात यह है कि तेजस्वी यादव का जब से नीतीश कुमार से साथ छूटा है तब से ही नीतीश कुमार तेजस्वी यादव के टारगेट पर रहते हैं। तेजस्वी यादव लगातार नीतीश पर हमला कर रहे हैं। मालूम हो कि नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले आरजेडी के साथ चली आ रही गठबंधन वाली सरकार से किनारा करते हुए बीजेपी के साथ नई सरकार बनाने के लिए आगे बढ़े।

नीतीश बिहार के 9वें सीएम के तौर पर शपथ भी ले चुके हैं। नीतीश का कहना है कि काम हम कर रहे थे, और क्रेडिट लेने का काम वो लोग कर रहे थे।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारतेजस्वी यादवRahul Congressमोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम