लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: 18 अक्टूबर से ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ निकालेंगे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह?, हिंदुओं को करेंगे एकजुट और जागरूक, देखें टाइमटेबल

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2024 16:04 IST

Bihar Politics News: गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर को भागलपुर से यात्रा की शुरुआत करेंगे, फिर 19 अक्टूबर को कटिहार, 20 अक्टूबर को पूर्णिया, 21 अक्टूबर को अररिया और 22 अक्टूबर को किशनगंज जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देमैं अब हिंदुओं को यही संदेश देना चाहता हूं कि बंटोगे तो कटोगे। लोगों ने पाकिस्तान की स्थिति देख ली, बांग्लादेश की स्थिति देख ली। हमने देख लिया है कि अलग होने का हश्र क्या होता है।

Bihar Politics News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने 18 अक्टूबर से भागलपुर से हिन्दू स्वाभिमान यात्रा निकालने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मैं 18 से 22 अक्टूबर तक यात्रा करूंगा। इस यात्रा का नाम ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ होगा। इस यात्रा के अंतर्गत, मैं हिंदुओं को जागरूक करूंगा, क्योंकि राहुल गांधी जैसे नेता हिंदुओं को जातियों के नाम पर बांटने की कोशिश करते हैं, जबकि मुसलमानों की जाति नहीं बताते हैं। ये लोग कोशिश करते हैं कि मुसलमानों का एकतरफा वोट अपने हिस्से में ले लें। इसलिए मैं अब हिंदुओं को यही संदेश देना चाहता हूं कि बंटोगे तो कटोगे।

गिरिराज सिंह ने मुजफ्फरपुर में कहा कि हम लोगों ने पाकिस्तान की स्थिति देख ली, बांग्लादेश की स्थिति देख ली। ऐसे अब हम सभी हिंदू भाइयों-बहनों के लिए समय आ चुका है कि हम एकजुट रहें ताकि इन लोगों से लड़ सकें। अगर हम आपस में ही विभाजित हो जाएंगे तो इन लोगों से लड़ना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने देख लिया है कि अलग होने का हश्र क्या होता है।

लिहाजा हम सभी के लिए यही उचित रहेगा कि हम एकजुट रहें। हम सब जानते हैं कि आजादी के बाद देश के विभाजन के परिणामस्वरूप पाकिस्तान अस्तित्व में आया, जहां हिंदुओं के ऊपर बहुत अत्याचार हुए। वहां हरिजनों को मारा गया। जबरन धर्मांतरण कराया गया। आज बांग्लादेश में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को देखकर असहनीय पीड़ा हो रही है।

इस बीच, भारत में भी कुछ ऐसे लोग सामने आएं, जिन्होंने यह कहने से कोई गुरेज नहीं किया कि भारत में भी बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा होगी। यह सुनने के बाद मुझे अत्यंत पीड़ा हुई। इसके बाद, मैंने फैसला किया कि मैं हिंदुओं को जगाने का काम करूं।

बता दें कि गिरिराज सिंह 18 अक्टूबर को भागलपुर से यात्रा की शुरुआत करेंगे, फिर 19 अक्टूबर को कटिहार, 20 अक्टूबर को पूर्णिया, 21 अक्टूबर को अररिया और 22 अक्टूबर को किशनगंज जाएंगे। बता दें कि जिन जिलों में गिरिराज सिंह जायेंगे वो सभी मुस्लिम बहुल जिले हैं।

टॅग्स :गिरिराज सिंहबिहारहिन्दू धर्मपटनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया