लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: क्राइम बुलेटिन जारी, डबल इंजन सरकार फुस्स, तेजस्वी यादव ने महाचौपट राज कहा, 53 घटनाओं का जिक्र, पूरी सूची जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: July 29, 2024 15:56 IST

Bihar Politics News: तेजस्वी यादव ने बिहार में कुछ दिनों के अंदर हुए कई आपराधिक घटनाओं का ब्योरा दिया है। तेजस्वी यादव ने करीब 53 घटनाओं का जिक्र किया है।

Open in App
ठळक मुद्देडबल इंजन की सरकार में हर जिले से चीख और गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।बिहार की डबल इंजन सरकार को महाचौपट राज बताया है।क्राइम बुलेटिन जारी कर बिहार की डबल इंजन सरकार को घेर रहे हैं।

Bihar Politics News: बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष राज्य सरकार पर हमलावर है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव एक के बाद एक क्राइम बुलेटिन जारी कर बिहार की डबल इंजन सरकार को घेर रहे हैं। इसी कड़ी में तेजस्वी यादव ने एक बार फिर ट्विट कर क्राइम बुलेटिन जारी करते हुए बिहार की डबल इंजन सरकार को महाचौपट राज बताया है। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि, हर जिले से आ रही चीख़ और गोलियों की आवाज ये है बिहार में डबल इंजन एनडीए का महाचौपट राज.... साथ ही तेजस्वी यादव ने बिहार में कुछ दिनों के अंदर हुए कई आपराधिक घटनाओं का ब्योरा दिया है। तेजस्वी यादव ने करीब 53 घटनाओं का जिक्र किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि डबल इंजन की सरकार में हर जिले से चीख और गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।

आपराधिक घटनाओं की छोटी सी सूचीः

1. मधुबनी में युवक की गोली मार हत्या!

2. बेगूसराय में महिला की हत्या।

3. पटना में छात्र की हत्या।

4. सीवान में एक शख्स की धारदार हथियार से हत्या

5. बेगूसराय में युवती की पीट-पीटकर हत्या।

6. सासाराम में युवक की हत्या।

7. आरा में युवक की गोली मारकर हत्या।

8. पटना के मार्केट में 15 से 20 बाइक सवार बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग! अनेक घायल, एक की मौत!

9. कांवड़ लेकर देवघर जा रहे युवक की बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र में लूटपाट की कोशिश में चाकू मारकर हत्या।

10. मोतिहारी में बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली

11. पूर्णिया में ज्वेलरी शोरूम में 20 मिनट में 20 करोड़ की लूट

12. सीतामढ़ी में पुलिस ने युवक को पीटा, आँत बाहर आयी

13. बेगूसराय में गोली मार फाइनेंस कंपनी के स्टाफ की हत्या

14. जमुई में लड़की के साथ रेप

15. रोहतास में बदमाशों ने दो युवकों को चाकू मारा

16. मुंगेर में बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

17. गया के शेरघाटी कोर्ट कैंपस में फायरिंग

18. पटना में युवक की गोली मारकर हत्या

19. जमुई में 2 युवकों का अपहरण

20. कटिहार में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

21. दरभंगा में महिला के साथ 3 युवकों ने किया गैंगरेप।

22. मुजफ्फरपुर में अपराधियों की दिनदहाड़े फायरिंग।

23. मोतिहारी में महिला सिपाही को पीटा

24. खगड़िया में अपराधियों ने JDU नेता पर किया हमला

25. बेतिया में महिला की हत्या

26. पटना में अपराधियों ने PMCH में की कई राउंड फायरिंग।

27. मधुबनी में महिला की हत्या।

28. बेगूसराय में महिला की हत्या

29. पटना में युवक की हत्या

30. बेगूसराय में घर में घुसकर छात्रा का अपहरण।

31. गया में दबंगों ने शख्स का पैर काटकर किया अलग

32. पटना में बदमाशों ने महिला को मारी गोली।

33. कैमूर में गोली मार दो लोगों की हत्या।

34. पटना में गोलियों से छलनी कर लोहा कारोबारी की हत्या

35. मधुबनी में गोली मारकर डॉक्टर हत्या।

36. पटना के नौबतपुर में गोली मार दो लोगों की हत्या।

37. नालंदा में अपराधियों ने शख्स को चाकू से गोदा।

38. मधुबनी में कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या

39. पटना में आर्केस्ट्रा डांसर के साथ 6 दरिंदों ने किया गैंगरेप

40. रोहतास में दो युवकों की गोली मार कर हत्या।

41. बिहार में जहरीली शराब से एक युवक की मौत!

42. मधुबनी में महादलित छात्रा की रेप के बाद हत्या!

43. पूर्वी चंपारण में पति-पत्नी की चाकू मार निर्मम हत्या

44. सारण में पिता और दो बेटियों की हत्या

45. मढ़ौरा में युवक-युवती की हत्या

46. पटना में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की हत्या

47. बाढ़ में किशोर की हत्या!

48. सासाराम में युवक की हत्या!

49. गोपालगंज में राजद के पंचायत अध्यक्ष की निर्मम हत्या

50. समस्तीपुर में ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या!

51. सीतामढ़ी के बेलसंड में पुजारी की हत्या।

52. सारण के बनियापुर में गोली मार युवक की हत्या

53. पटना में सीमेंट कारोबारी की गोली मार हत्या।

टॅग्स :Bihar Policeनीतीश कुमारपटनाPatna
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील