लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: देश में सबसे ज्यादा अपराध और अपराधी राजद में, प्रशांत किशोर ने बालू माफियाओं की पार्टी कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 8, 2024 17:43 IST

Bihar Politics News: तेजस्वी को किसी भी विषय का कोई ज्ञान नहीं है। पीके ने कहा कि जब जनता तेजस्वी से रोजगार के बारे में पूछती है तो वो कहते हैं कि भाजपा को रोको और यह बोलकर वह लोगों को मूर्ख बनाते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीके ने कहा कि आज इस देश में क्या राजद से ज्यादा अपराधी और अपराध करने वाले लोग किसी पार्टी में हैं?शराब माफिया और बालू माफिया बहुत ज्यादा हो गए हैं तो तेजस्वी कहते हैं कि जातीय जनगणना करवा रहे हैं।बालू और शराब माफिया क्यों हैं तो वो जातीय जनगणना की बात करके बिहार के लोगों को बेवकूफ बनाते हैं।

Bihar Politics News: चुनावी रणनीतिकार से सियासत में कदम रखने वाले प्रशांत किशोर ने राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि आज बिहार में एक दल के लोग हैं जो बालू माफिया का काम कर रहे हैं। पूरे राज्य को इन्होंने बालू के अवैध खनन का केंद्र बना दिया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि मुझे अपराधी और अपराधी से लगाव नहीं है। मतलब तो यही हुआ न कि बाघ ये कहे कि उसे मांस से लगाव नहीं है। पीके ने कहा कि आज इस देश में क्या राजद से ज्यादा अपराधी और अपराध करने वाले लोग किसी पार्टी में हैं? उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने जीवन में न कुछ पढ़ा न समझा, सिर्फ खड़े होकर बकवास करते हैं। तेजस्वी यादव को किसी विषय का ज्ञान नहीं है, कभी जाति पर बोलना है कभी धर्म के नाम पर बोलना है। दूसरे पार्टियों पर बस आरोप-प्रत्यारोप करना है।

पीके ने कहा कि बिहार में जितने भी आदमी हैं क्या अनपढ़ हैं? क्या मैं बिहार का नहीं हूं, मैंने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई नहीं की है? क्या मैं अंग्रेजी नहीं बोलता हूं फ्रेंच नहीं बोलता हूं? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव क्या मुझसे बढ़िया भोजपुरी बोलेंगे? तेजस्वी यादव को न भोजपुरी बोलना आता है न अंग्रेजी बोलना आता है।

तेजस्वी को किसी भी विषय का कोई ज्ञान नहीं है। पीके ने कहा कि जब जनता तेजस्वी से रोजगार के बारे में पूछती है तो वो कहते हैं कि भाजपा को रोको और यह बोलकर वह लोगों को मूर्ख बनाते हैं। आप कहते हैं कि शराब माफिया और बालू माफिया बहुत ज्यादा हो गए हैं तो तेजस्वी कहते हैं कि जातीय जनगणना करवा रहे हैं।

ये काम करते नहीं है बस नए नए मुद्दों पर अपनी बात रख कर बहानेबाजी करते रहते हैं। तेजस्वी यादव पर राज्य की जनता के मुद्दों की अनदेखी करने की बात कहते हुए पीके ने कहा कि बिहार की जनता पूछ रही है रोजगार नहीं है तो तेजस्वी यादव बोलते हैं कि भाजपा को रोको। बिहार की जनता पूछती है कि बालू और शराब माफिया क्यों हैं तो वो जातीय जनगणना की बात करके बिहार के लोगों को बेवकूफ बनाते हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारपटनाप्रशांत किशोर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस