लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: नीतीश कुमार अब अपना करियर नहीं बचा सकते, वो अब कहां रहेंगे?, प्रशांत किशोर ने सीएम पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 23, 2024 18:39 IST

Bihar Politics News: बिहार में बड़ा वर्ग ऐसा मानता था कि 2005 से लेकर 2012-13 के दौर में नीतीश कुमार ने बिहार को सुधारने में कुछ प्रयास किए थे। हमने भी उसी नीतीश कुमार की मदद की थी।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार अब अपना करियर नहीं बचा सकते हैं। वो अब कहां रहेंगे?नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का ये अंतिम दौर चल रहा है। नीतीश कुमार तो डूबेंगे ही और उसको भी डुबा देंगे।

Bihar Politics News: बिहार की सियासत में कभी भी 'खेला होने' को लेकर जारी अटकलों के बीच प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के राजनीतिक करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का ये अंतिम दौर चल रहा है। नीतीश कुमार अब अपना करियर नहीं बचा सकते हैं। वो अब कहां रहेंगे?

उसका कोई महत्व नहीं है, क्योंकि नीतीश कुमार की राजनीतिक पारी का ये अंतिम दौर चल रहा है। उन्हें जिनते हाथ-पैर मारने हैं मार लें, चाहे एनडीए में रहे या महागठबंधन में रहे। प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के जो अभी हालात हैं, वो ये हैं कि वो जिसके साथ भी जाएंगे या जो दल उनको लेगा। नीतीश कुमार तो डूबेंगे ही और उसको भी डुबा देंगे।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई। इसमें उनकी पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह नहीं गए किसी दूसरे आदमी को उन्होंने भेजा। ऐसा नहीं है कि नीतीश कुमार कल भाजपा में जा रहे हैं। ये नीतीश कुमार की राजनीति का तरीका है जो उनके साथ रहता है उसको हमेशा डराते रहते हैं कि अगर हम पर ध्यान नहीं दोगे तो हम उधर भी जा सकते हैं।

उन्होंने कहा कि 2014-15 में जिस नीतीश कुमार की हमने मदद की थी उनका नाम था 'सुशासन बाबू' था। बिहार में बड़ा वर्ग ऐसा मानता था कि 2005 से लेकर 2012-13 के दौर में नीतीश कुमार ने बिहार को सुधारने में कुछ प्रयास किए थे। हमने भी उसी नीतीश कुमार की मदद की थी।

प्रशांत किशोर ने कहा कि आज नीतीश कुमार को कोई भी सुशासन बाबू के नाम से नहीं जानता है। 14-15 में वो नीतीश कुमार ने पार्टी के चुनाव हारने के बाद इस्तीफा दे दिया था, लेकिन आज नीतीश कुमार 2020 में चुनाव हार गए हैं। 243 की विधानसभा में सिर्फ 42 विधायक उनके पास हैं और फिर कोई ना कोई जुगाड़ लगाकर वो मुख्यमंत्री बने हुए हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कल एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और कहेंगे कि मेरी अंतरात्मा कह रही है कि अब इन लोगों के साथ नहीं रहेंगे। सब लोग एकजुट हुए नहीं, मैंने कहा था कि सब लोग एकजुट हो जाइए नहीं हुआ तो अब क्या करें? अब फिर से भाजपा में जा रहे हैं। नीतीश कुमार इस तरह की राजनीति करते रहते हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024प्रशांत किशोरनीतीश कुमारपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?