लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और अपराध में सबसे आगे बिहार, आंकड़े पेश कर तेजस्वी यादव ने डबल इंजन सरकार पर किया हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: August 24, 2024 15:32 IST

Bihar Politics News: नीति आयोग के सतत विकास सूचकांक में सबसे नीचे बिहार है तथा आमदनी गरीबी उन्मूलन में सबसे नीचे बिहार है।

Open in App
ठळक मुद्देगरीबी, बेरोजगारी और अपराध बिहार में है।देश में सबसे ज्यादा गरीबी बिहार में है। रिकॉर्ड तोड़ नियुक्तियां एवं अप्रत्याशित विकास कार्य हुए।

Bihar Politics News: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध को लेकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि महंगाई के मामले में बिहार देश में शीर्ष पर है। देश में सबसे ज्यादा गरीबी बिहार में है। देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी भी बिहार में ही है, जबकि अपराध के मामले में तो बिहार पहले से ही सबसे आगे है। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि महंगाई के मामले में देश भर में बिहार सबसे टॉप पर हैं। देश में सबसे अधिक गरीबी, बेरोजगारी और अपराध बिहार में है। उन्होंने आगे कहा कि नीति आयोग के सतत विकास सूचकांक में सबसे नीचे बिहार है तथा आमदनी गरीबी उन्मूलन में सबसे नीचे बिहार है।

शून्य भुखमरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और लैंगिक समानता में भी सबसे पीछे बिहार है। तेजस्वी ने सवाल पूछा कि आखिर इसका जिम्मेदार कौन है? 15 वर्षों से अधिक बिहार में एनडीए की सरकार है और 10 वर्षों से केंद्र में इनकी डबल इंजन की सरकार है। हमारे बीच के 17 महीनों के सेवाकाल में ही नौकरी-रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में रिकॉर्ड तोड़ नियुक्तियां एवं अप्रत्याशित विकास कार्य हुए।

उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि लगभग दो दशक बाद भी आखिर कब तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा दूसरों के ऊपर दोष मढ़ अपनी जिम्मेदारी से भागते रहेंगे? आखिर देश में सबसे अधिक बिहार में व्याप्त इस रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, बेरोजगारी, गरीबी, अपराध के जिम्मेदार कौन है? उन्होंने सवाल किया कि आखिर कब तक नीतीश कुमार अपनी सत्तालोलुपता, स्वार्थपूर्ति व अनैतिक असैद्धांतिक पलटा-पलटी का शिकार बिहार को बनाते रहेंगे?

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारनीतीश कुमारनरेंद्र मोदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?