लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: राजद और जदयू पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक, लोकसभा चुनाव को लेकर महामंथन, बिहार में बढ़ी सियासी हलचल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2023 18:26 IST

Bihar Politics News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर बैठक कर रहे हैं तो दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली जाने से पूर्व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें कई राजद नेता शामिल हुए। 

Open in App
ठळक मुद्दे2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। तेजस्वी यादव ने इस दौरान चुनाव को लेकर कई बातें कही। राजद नेताओं ने भी इस दौरान अपनी-अपनी बातें रखी।

Bihar Politics News: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासत चरम पर है। चुनाव को लेकर राजद और जदयू की ताबड़तोड़ बैठकें हो रही हैं। एक ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री आवास पर बैठक कर रहे हैं तो दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दिल्ली जाने से पूर्व पार्टी पदाधिकारियों की बैठक बुलाई, जिसमें कई राजद नेता शामिल हुए। 

इस दौरान 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। तेजस्वी यादव ने इस दौरान चुनाव को लेकर कई बातें कही। वही राजद नेताओं ने भी इस दौरान अपनी-अपनी बातें रखी। लोकसभा चुनाव में राजद कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस पर भी चर्चा होने की खबर है। हालांकि संख्या का खुलासा नही हो सका है।

सोमवार को भागलपुर, मुंगेर, मगध, पटना कमिश्नरी संगठन की बैठक में इस क्षेत्र से जुड़े पार्टी के विधायक, मंत्री, पूर्व प्रत्याशी आदि शामिल हुए। चुनाव को लेकर संगठन किसी तरह से कमजोर नहीं हो,इसको लेकर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की बड़ी तैयारी चल रही है। जिन-जिन इलाकों में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत नहीं हैं, वहां के लिए रणनीति बनाई जा रही है।

उधर, नीतीश कुमार ने अपने पार्टी नेताओं के साथ मुख्यमंत्री आवास में आज से दो दिवसीय मंथन की शुरुआत की। दो दिवसीय महामंथन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी के प्रमंडल प्रभारियों, जिला अध्यक्षों और प्रखंड अध्यक्षों समेत संगठन के 850 नेताओं के साथ बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस बैठक को बेहद अहम माना जा रहा है।

पहले दिन नीतीश कुमार ने पार्टी के 51 संगठन जिलों के जिला अध्यक्षों और प्रमंडल प्रभारियों के साथ बैठक किया। कल यानी 12 तारीख को मुख्यमंत्री पार्टी के सभी 243 विधानसभा क्षेत्रों के 534 प्रखंड अध्यक्षों के साथ मंत्रणा करेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पार्टी पदाधिकारियों से बिहार की जमीनी हकीकत से रू-ब-रू हो रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक नीतीश कुमार ने आज की बैठक में बूथ मैनेजमेंट को लेकर भी पार्टी नेताओं के साथ महामंथन किया। इस बैठक के जरिए नीतीश कुमार ग्राउंड जीरो की सियासी हकीकत से वाकिफ हो रहे हैं और नेताओं के जरिए जनता के मन को टटोलने का प्रयास कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले जून-जुलाई के दौरान नीतीश कुमार पार्टी के सांसदों और विधायकों से भी वन- टू- वन मुलाकात कर चुके हैं। तब इसे फीडबैक बैठक बताया गया था। मुख्यमंत्री ने विधायकों से न केवल जमीनी हकीकत की जानकारी ली थी बल्कि ज्यादा से ज्यादा फील्ड में रहने की सलाह दी थी।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024आरजेडीजेडीयूनीतीश कुमारतेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"