लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: लालू प्रसाद यादव से दोस्ती और एनडीए से दुश्मनी?, पशुपति कुमार पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: January 22, 2025 16:12 IST

Bihar Politics News: बिहार सरकार पासवान समाज की विरोधी है और उसके हकों को छीनने का प्रयास कर रही है, जिसका हम लोग पुरजोर विरोध करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसात सूत्री मांगों को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। बिहार सरकार ने बदलाव किया है और बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी है।दफादार व चौकीदार पंचायत संघ के संयुक्त तत्वाधान में विशाल धरना दिया जा रहा है।

पटनाः रालोजपा प्रमुख एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अब धिरे-धिरे एनडीए से दूरी बनाते दिखने लगे हैं। हाल ही में उन्होंने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने अभी तक एनडीए छोड़ने का ऐलान तो नहीं किया है, लेकिन एनडीए के खिलाफ मोर्चा जरूर खोल दिया है। इसी कड़ी में पशुपति कुमार पारस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पासवान विरोधी बताया है। उन्होंने दफादार चौकीदार की मांगों को समर्थन करते हुए कहा कि दफादार चौकीदार लगातार काम करते आ रहे हैं। इसमें ज्यादातर दलित समुदाय के लोग हैं और उसमें भी 80 फीसदी से ज्यादा पासवान समाज के लोग हैं। पारस ने कहा कि बिहार सरकार पासवान समाज की विरोधी है और उसके हकों को छीनने का प्रयास कर रही है, जिसका हम लोग पुरजोर विरोध करते हैं।

बता दें कि पिछले एक वर्षों से दफादार चौकीदार अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर बिहार सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इनकी मुख्य मांग यह है कि दफादार चौकीदार की बहाली जो पूर्व में हुई थी, उसके बाद उनके आश्रितों को बहाल किया जाता रहा है, लेकिन बिहार सरकार ने उसमें बदलाव किया है और उसकी बहाली प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पटना के गर्दनीबाग में दलित सेना एवं बिहार राज्य दफादार व चौकीदार पंचायत संघ के संयुक्त तत्वाधान में विशाल धरना दिया जा रहा है। पशुपति कुमार पारस और उनके भतीजे प्रिंस राज दोनों गर्दनीबाग पहुंचे और प्रदर्शनकारी दफादार चौकीदारों का समर्थन किया। चिराग पासवान पहले ही इस मुद्दे को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने उठा चुके हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाPashupati Kumar Parasनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए