लाइव न्यूज़ :

Bihar LS polls 2024: राजद प्रमुख लालू यादव को हराने वाले रंजन ने फिर थामा लालटेन, कहा- प्रधानमंत्री मोदी के मुंह से म से मछली सुना, म से मटन सुना, लेकिन म से मणिपुर सुना क्या?

By एस पी सिन्हा | Updated: May 9, 2024 16:48 IST

Bihar Politics News LS polls 2024: मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठों के शहंशाह हैं। प्रधानमंत्री के मुंह से म से मछली सुना, म से मटन सुना, लेकिन म से मणिपुर सुना क्या?

Open in App
ठळक मुद्देरंजन यादव ने कहा कि बिहार में बिहार में लालटेन की लहर चल रही है।हमारा गठबंधन बिहार में बेहतर परिणाम लायेगा। 2024 के चुनाव में बिहार में राजद की जीत होगी।

Bihar Politics News LS polls 2024: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के जिगरी दोस्त रहे पूर्व सांसद रंजन यादव आज एक बार फिर से साथ आ गए हैं। राजद कार्यालय में आयोजित एक मिलन समारोह में राज्यसभा सदस्य मनोज झा ने रंजन यादव और उनके समर्थकों को राजद की सदस्यता दिलाई। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद रंजन यादव ने कहा कि राजद उनका पुराना घर रहा है। शुरुआत में हम में और लालू यादव में कोई अंतर नहीं रहता था, लेकिन बाद में लालू प्रसाद की डिमांड लोकसभा चुनाव में हर राज्य में होती थी। रंजन यादव ने कहा कि बिहार में बिहार में लालटेन की लहर चल रही है।

हमारा गठबंधन बिहार में बेहतर परिणाम लायेगा। 2024 के चुनाव में बिहार में राजद की जीत होगी। वहीं, सदस्यता दिलाते हुए मनोज झा ने कहा कि प्रधानमंत्री झूठों के शहंशाह हैं। प्रधानमंत्री के मुंह से म से मछली सुना, म से मटन सुना, लेकिन म से मणिपुर सुना क्या? भाजपा सत्ता में आने के लिए वैसे मुद्दों को उठा रही है, जिसका राजनीति से कोई मतलब नहीं है।

भाजपा के लोगों को संविधान से कोई मतलब नहीं है। उल्लेखनीय है कि रंजन यादव किसी दौर में लालू यादव के अधिकांश फैसलों में साथ रहे थे। रंजन यादव दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहे। दोनों बार जनता दल ने उन्हें यह मौका दिया। पहली बार 1990 से 1996 और इसके बाद 1996 से 2002 तक।

लेकिन बाद में वह राजद छोड़ जदयू में शामिल हो गए और पाटलिपुत्र संसदीय सीट से 2009 में लालू प्रसाद यादव को पटखनी दे दी थी। चर्चा है कि मीसा भारती की सियासी मजबूती के लिए रंजन यादव को पार्टी में शामिल कराया गया है क्योंकि पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ है।

दरअसल, पाटलिपुत्र लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। 2014 और 2019 में मीसा भारती को भाजपा उम्मीदवार रामकृपाल यादव ने हराया था। ऐसे में माना जा रहा है कि रंजन यादव के राजद में शामिल होने से 2024 के चुनाव में पाटलिपुत्र सीट पर मीसा भारती को फायदा हो सकता है। ऐसे में देखना होगा कि मीसा भारती को क्या कुछ फायदा होता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावलालू प्रसाद यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील