लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News Lok Sabha Elections: पारस और चिराग में खींचतान, विनोद ने परिवार को मनाने की कोशिश की, एक को दिखाएंगे बाहर का रास्ता

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2024 14:40 IST

Bihar Politics News Lok Sabha Elections 2024: चाचा-भतीजे में सुलह कराने की भाजपा अब तक की तमाम कोशिश नाकाम साबित हुई है। हालांकि अभी भी प्रयास जारी है।

Open in App
ठळक मुद्दे रामविलास पासवान के परिवार को एक करने की कोशिश की गई थी, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो सके। पशुपति पारस ने साफ कहा कि अब एक होना संभव नहीं है। अब उनका दल, दिल और परिवार कभी नहीं मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर चिराग भी बागी रुख अपनाए हुए हैं।

Bihar Politics News Lok Sabha Elections 2024: बिहार एनडीए में सीट शेयरिंग को लेकर भाजपा का तनाव बढ़ाने में जुटे चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजे चिराग पासवान दोनों को मनाने की कोशिशें जारी है। लेकिन तत्काल दोनों ही भाजपा का टेंशन बढ़ाने में जुटे हुए हैं। सूत्रों की मानें दोनों में से अब किसी एक को एनडीए से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। दरअसल, चाचा-भतीजे में सुलह कराने की भाजपा अब तक की तमाम कोशिश नाकाम साबित हुई है। हालांकि अभी भी प्रयास जारी है।

बताया जाता है कि बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े की ओर से रामविलास पासवान के परिवार को एक करने की कोशिश की गई थी, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो सके। पशुपति पारस ने साफ कहा कि अब एक होना संभव नहीं है। चिराग के साथ अब उनका दल, दिल और परिवार कभी नहीं मिल सकता है। वहीं दूसरी ओर चिराग भी बागी रुख अपनाए हुए हैं।

चिराग ने वैशाली रैली मे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिए बिना उन पर जमकर निशाना साधा था। ऐसे में सियासत के जानकारों का कहना है कि चिराग जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं, वह उनकी अपरिक्वता का सबूत दे रही है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि नीतीश कुमार और चिराग की अदावत पहले से चली आ रही है, अब वह भाजपा को भी अपना दुश्मन बना रहे हैं।

अगर वह एनडीए का साथ छोड़कर तेजस्वी संग दोस्ती करते हैं, तो फिर उनका राजनीतिक कैरियर पर संकट आ सकता है। दरअसल, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ऐसे किसी भी नेता को उभरने नहीं देंगे, जो तेजस्वी को चुनौती दे सके। तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लालू जब नीतीश कुमार जैसे धुरंधर खिलाड़ी के साथ खेला करने से नहीं चूकते तो चिराग को वह कभी भी निपटा सकते हैं।

चिराग पासवान में उतना दमखम अभी नहीं दिखता कि वह नीतीश कुमार की तरह लालू को सबक सिखा सकें। तेजस्वी भी इसमें कम नहीं हैं। जब वह अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव को कभी आगे नहीं बढ़ने दिए तो चिराग को कैसे आगे बर्दाश्त करेंगे। ऐसे में चिराग पासवान की हठधर्मिता से सियासी जानकार हैरान हैं। मानना है कि चिराग और पारस समय रहते नही माने तो दोनों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024चिराग पासवानबिहारपटनालोक जनशक्ति पार्टीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस