Bihar Politics News: जीतन राम मांझी मुसहर हैं या नहीं?, जदयू विधायक गोपाल मंडल ने किया आपत्तिजनक टिप्पणी, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया पलटवार

By एस पी सिन्हा | Published: January 18, 2024 04:26 PM2024-01-18T16:26:44+5:302024-01-18T16:28:00+5:30

Bihar Politics News: पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि नीतीश जी, आपको अनुसूचित जाति के लोगों से इतनी नफरत क्यों है? आपके लोग, हम लोगों के ऊपर अत्याचार क्यों कर रहे हैं?

Bihar Politics News Jitan Ram Manjhi is Musahar or not? JDU MLA Gopal Mandal made objectionable remarks former Chief Minister hit back | Bihar Politics News: जीतन राम मांझी मुसहर हैं या नहीं?, जदयू विधायक गोपाल मंडल ने किया आपत्तिजनक टिप्पणी, पूर्व मुख्यमंत्री ने किया पलटवार

file photo

Highlightsजीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से भड़क गए हैं।बेगुनाह गरीब और अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार करवा रहे हैं।अधिसूचना जारी कर बिहार से बाहर ही निकलवा दीजिए।

Bihar Politics News: बिहार में जदयू विधायक गोपाल मंडल के द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बारे में यह टिप्पणी किए जाने के बाद कि पता नहीं वे(जीतन राम मांझी) मुसहर हैं कि नहीं? उसका कोई गिनती है। इसके बाद जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक बार फिर से भड़क गए हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश जी, आपको अनुसूचित जाति के लोगों से इतनी नफरत क्यों है? आपके लोग, हम लोगों के ऊपर अत्याचार क्यों कर रहे हैं? आपके विधायक मुसहर लोगों को गाली दे रहे हैं। मांझी ने कहा कि सदन के अंदर तो मुझे अपमानित किया ही अब अपने विधायक से मेरे बहाने मुसहर लोगों को गाली दिलवा रहे हैं। बेगुनाह गरीब और अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार करवा रहे हैं।

हम जैसे एससी कैटेगरी के लोगों से यदि इतनी ही नफरत है तो अधिसूचना जारी कर बिहार से बाहर ही निकलवा दीजिए। न अनुसूचित जाति के लोग रहेंगे न आप उनसे नफरत करेंगे। बता दें कि जीतन राम मांझी ने हाल ही में इंडी गठबंधन को लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा था कि इंडी गठबंधन तीन चार दिनों में टूट जाएगा। उन्होंने कहा कि घमंडिया गठबंधन का तो कोई हिसाब ही नहीं है।

उल्लेखनीय है कि जदयू विधायक गोपाल मंडल ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पर आपत्तिजनक और जातिवादी टिप्पणी की है। वहीं अपने नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी नसीहत दी है, अगर भाजपा के साथ गये तो पतन हो जायेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि नीतीश कुमार मर जायेंगे, मिट जायेंगे लेकिन भाजपा के साथ नहीं जायेंगे।

वहीं, जीतन राम मांझी को लेकर गोपाल मंडल ने कहा कि उनको कोई जानता है। वे बूढ़ा हो गये हैं, उनका दिमाग सठिया गया है। क्या क्या बोलता रहता है, उसका कोई गिनती है। गोपाल मंडल ने कहा कि जीतन राम मांझी कौन? मुसहर है कि नहीं, क्या है नहीं है, कोई जानता है। मांझी तो मल्लाह को कहता है। उनको नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बना दिया, यही गलत काम हुआ। भड़-भड़ कर रहा है। उनका कोई गिनती है। यहां से वहां, वहां से यहां, यही करते रहता है।

Web Title: Bihar Politics News Jitan Ram Manjhi is Musahar or not? JDU MLA Gopal Mandal made objectionable remarks former Chief Minister hit back

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे