लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: विपक्ष की कुर्सी से चिढ़, ट्विटर बायो से हटाया, पूर्व उपमुख्यमंत्री लिखा, भाजपा का तेजस्वी पर हमला, सत्ता के बगैर रह नहीं सकते

By एस पी सिन्हा | Updated: July 30, 2024 17:57 IST

Bihar Politics News: तेजस्वी यादव के ट्विटर बायो से नेता प्रतिपक्ष का परिचय गायब है, जो उनकी जिम्मेदारी से भागने की प्रवृत्ति को दर्शाता है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव विपक्ष की जिम्मेदारी को निभाने से भाग रहे हैं।तेजस्वी यादव और उनका परिवार केवल सत्ता के लिए ही जीता है। नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी से चिढ़ इतनी कि उन्होंने बायो से हटा दिया है।

Bihar Politics News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के द्वारा अपने ट्विटर बायो में नेता प्रतिपक्ष (वर्तमान पदनाम) के बदले पूर्व उपमुख्यमंत्री लिखे जाने पर भाजपा ने तंज कसा है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जयराम विप्लव ने तेजस्वी यादव पर विपक्ष के नेता पद की जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव सत्ता के बगैर रह नहीं सकते और विपक्ष की जिम्मेदारी को निभाने से भागते हैं। जयराम विप्लव ने कहा कि बिहार की जनता ने जनादेश देकर विपक्ष में बिठाया था, लेकिन तेजस्वी यादव विपक्ष की जिम्मेदारी को निभाने से भाग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के ट्विटर बायो से नेता प्रतिपक्ष का परिचय गायब है, जो उनकी जिम्मेदारी से भागने की प्रवृत्ति को दर्शाता है। विप्लव ने कहा कि तेजस्वी यादव और उनका परिवार केवल सत्ता के लिए ही जीता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव का ट्विटर बायो पढ़ने से पता चलता है कि उन्हें नीतीश जी के दया पर मिली उपमुख्यमंत्री की कुर्सी से इतना प्यार है कि उन्होंने अपने बायो में पूर्व उपमुख्यमंत्री लिखा है, लेकिन जनता द्वारा प्रदत्त नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी से चिढ़ इतनी कि उन्होंने बायो से हटा दिया है।

विप्लव ने कहा कि तेजस्वी यादव को विपक्ष की जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार रहना चाहिए न कि सत्ता के लिए जीने वाला बनना चाहिए। वो न तो विधानसभा के सत्र में दिखते हैं और न जमीन पर ही नजर आते हैं। जयराम विप्लव ने कहा कि चुनाव में हेलीकॉप्टर पर राजशाही ठाठ का प्रदर्शन खूब दिखा था तो जनता ने सही हिसाब किताब भी कर दिया है। उन्होंने कहा बीच में जनादेश से छल करके तेजस्वी यादव ने सत्ता में घुसपैठ किया था।

टॅग्स :तेजस्वी यादवBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस