लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: महागठबंधन नेता को बताया मेंढक का समूह, पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने किया हमला, कहा- टर-टर...

By एस पी सिन्हा | Updated: January 17, 2024 17:09 IST

Bihar Politics News: इंडिया गठबंधन को उन्होंने घमंडियां गठबंधन बताया और कहा कि इंडिया गठबंधन और बेंग यानी मेंढक एक जाति के हैं। जीतन राम मांझी ने बुधवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश आज आगे बढ़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देहम लोग एनडीए के पार्टनर हैं और हम लोग सशक्त हैं।नरेंद्र मोदी जी के हाथों में हर तरह से हिंदुस्तान सुरक्षित है।आर्थिक दृष्टिकोण से भी सब कुछ सही है।

Bihar Politics News: बिहार में इंडी गठबंधन में आ रही दरार की खबरों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने गठबंधन पर एक बार फिर जोरदार कटाक्ष करते हुए उन्हें मेंढकों का समूह बताया है। वहीं अपनी पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा को लेकर उन्होंने कहा कि हम लोग एनडीए के पार्टनर हैं और हम लोग सशक्त हैं।

इंडिया गठबंधन को उन्होंने घमंडियां गठबंधन बताया और कहा कि इंडिया गठबंधन और बेंग यानी मेंढक एक जाति के हैं। जीतन राम मांझी ने बुधवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि देश आज आगे बढ़ रहा है। चाहे विज्ञान की बात हो या जी-20 की। आर्थिक दृष्टिकोण से भी सब कुछ सही है। नरेंद्र मोदी जी के हाथों में हर तरह से हिंदुस्तान सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि इंडिया में प्रधानमंत्री का चेहरा अनेक लोग बने हुए हैं। लेकिन एनडीए गठबंधन में एक ही चेहरा चमचमाता हुआ चेहरा नरेंद्र मोदी का है। मोदी नहीं बल्कि हम लोग सभी पार्टनर चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी ही देश की नेतृत्व करें। उनके नेतृत्व में हिंदुस्तान आगे बढ़ रहा है। इंडिया को घमंडीया गठबंधन बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका कोई हिसाब नहीं है। आपस में ही रूठना फूलना हो रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें तो प्रधानमंत्री का सपना दिखाया गया। बाद में इंडिया का संयोजक बनाने की बात कर दी गई तो वे रुठ गए हैं। इससे साफ जाहिर है कि इंडिया गठबंधन आपस में टूट गया। आज-कल या दो-चार दिनों में ही इन लोगों का कोई अस्तित्व नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों के गांव में कहावत है कि भोज आने पर कोहरा रोपता है।

वैसी ही स्थिति नीतीश कुमार और इंडिया की है। एनडीए में सीटों के बंटवारे के सवाल पर मांझी ने कहा कि हम सौभाग्यशाली हैं कि हम एनडीए के पार्टनर हैं। यहां किसी प्रकार की कोई इफ-बट नहीं है। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग की चर्चा मीडिया में नहीं होती है। मांझी ने कहा कि हम लोग 40 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं और जीत हमारी तय है।

टॅग्स :जीतन राम मांझीनीतीश कुमारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील