लाइव न्यूज़ :

Bihar News: राजद सरकार बनाइये, 200 यूनिट बिजली मुफ्त, संवाद यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव ने किया ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2024 16:38 IST

Bihar Politics News: बिहार की जनता महंगे बिजली बिल तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों से त्रस्त है।

Open in App
ठळक मुद्देशासन के बावजूद देश में सबसे महंगी बिजली बिहार में मिलती है।भाजपा तो है ही अफवाह फैलाने वाली और सबसे झूठा पार्टी। संविधान और आरक्षण को कभी खत्म नहीं होने देंगे।

Bihar Politics News: बिहार में कार्यकर्ता संवाद यात्रा पर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को समस्तीपुर में जनता से बड़ा वादा करते हुए कहा कि यदि बिहार में उनकी सरकार बनी तो 200 यूनिट बिजली हम मुफ्त में देंगे। उन्होंने कहा वह जहां भी जा रहे हैं, बिजली बिल की बड़ी स्तर पर शिकायत मिल रही है। महंगी बिजली से लोग परेशान हैं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार होने एवं भाजपा-एनडीए के दशकों के शासन के बावजूद देश में सबसे महंगी बिजली बिहार में मिलती है। बिहार की जनता महंगे बिजली बिल तथा स्मार्ट मीटर की गड़बड़ियों से त्रस्त है।

वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा आरक्षण को लेकर दिए एक बयान पर मचे हंगामे को लेकर उन्होंने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि भाजपा तो है ही अफवाह फैलाने वाली और सबसे झूठा पार्टी। तेजस्वी ने कहा कि राहुल गांधी तो कई बार कह चुके है कि वे जाति आधारित जनगणना कराएंगे। संविधान और आरक्षण को कभी खत्म नहीं होने देंगे।

फिर भी उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उल्टे भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में मिले समर्थन के बदौलत ही भाजपा आज केंद्र की सरकार में है। यहां से कई मंत्री होने के बावजूद बिहार के लोगों के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है।

विशेष राज्य के दर्जे के अलावा किसी भी तरह के मदद से केंद्र सरकार अपने हाथ खड़े कर रही है। करीब 20 साल से बिहार में डबल इंजन की सरकार है जो सिर्फ लोगो को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नीति आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में सबसे ज्यादा गरीबी है। यहां प्रति व्यक्ति आय काफी कम है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब