लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: पीएम मोदी कैंपेन में शामिल हुए बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह, बायो में लिखा-‘मोदी का परिवार’, सोशल मीडिया पर वायरल

By एस पी सिन्हा | Updated: March 5, 2024 18:53 IST

Bihar Politics News: अनंत सिंह ने एक्स पर अपना बायो बदला है और अपने नाम के बाद ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया है। 

Open in App
ठळक मुद्देनीलम देवी और उनके पति अनंत सिंह ने खुद को मोदी परिवार का सदस्य बताया है।अनंत सिंह ने एक्स पर एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें वे खुद और उनकी पत्नी नजर आ रहे हैं।अनंत सिंह ने लिखा, "मैं हूं "मोदी जी का परिवार" 140 करोड़ देशवासी हैं 'मोदी जी का परिवार' "।

Bihar Politics News: जन विश्वास महारैली में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार पर सवाल उठाए जाने के बाद भाजपा ने इसके खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। भाजपा ने ‘मोदी मेरा परिवार’ कैंपेन चलाकर विपक्ष को करारा जबाब दिया है। इसी बीच भाजपा के इस कैंपेन में बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनकी विधायक पत्नी भी शामिल हो गई हैं। अनंत सिंह ने एक्स पर अपना बायो बदला है और अपने नाम के बाद ‘मोदी का परिवार’ जोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर नीलम देवी और उनके पति अनंत सिंह ने खुद को मोदी परिवार का सदस्य बताया है।

अनंत सिंह ने एक्स पर एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें वे खुद और उनकी पत्नी नजर आ रहे हैं। वहीं सबसे ऊपर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर दिख रही है। अनंत सिंह ने लिखा, "मैं हूं "मोदी जी का परिवार" 140 करोड़ देशवासी हैं 'मोदी जी का परिवार' "। बता दें कि बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद विधानसभा में विश्वासमत के दौरान राजद के तीन विधायकों ने अचानक पाला बदल लिया था।

पाला बदलने वाले विधायकों में पूर्व बाहुबली सांसद आनंद मोहन के विधायक बेटे चेतन आनंद, बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी और विधायक प्रह्लाद यादव शामिल थे। पत्नी के पाला बदलने के बाद अब अनंत सिंह भी खुलकर सामने आ गए हैं और खुद को मोदी का परिवार बता दिया है।

टॅग्स :अनंत सिंहबिहारलोकसभा चुनाव 2024लालू प्रसाद यादवनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप