लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: जदयू में हलचल, बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने दिया इस्तीफा, कौन होगा अगला...

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2024 17:41 IST

Bihar Politics News: बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बिहार विधान परिषद सचिवालय द्वारा शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार ठाकुर ने सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में सीतामढ़ी लोकसभा सीट से सांसद निर्वाचित हुए हैं।71 वर्षीय ठाकुर राज्य विधान परिषद के कई बार सदस्य रहे हैं।अगस्त, 2022 में उच्च सदन का निर्विरोध सभापति चुना गया था।

Bihar Politics News: बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने अपना इस्तीफा सदन के उप सभापति को सौंपा। इसके साथ ही उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में विधान परिषद सचिवालय से अधिकारिक सूचना जारी की गई है। बता दें कि देवेश चंद्र ठाकुर इस बार सीतामढ़ी लोकसभा सीट से चुनाव जीता है और अब वह सांसद बन गए है। वहीं, देवेश चंद्र ठाकुर के द्वारा इस्तीफा दे दिये जाने के बाद अब सभापति की कुर्सी खाली हो गई है। इसके लिए कई नामों की चर्चा है। हालांकि, भाजपा के पास विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी है, ऐसे में विधान परिषद के सभापति की कुर्सी जदयू के पास ही रहने की संभावना है।

इस पद के लिए जिन नामों की चर्चा सबसे तेज है उसमें वरिष्ठ नेता रामवचन राय, गुलाम गौस, पूर्व कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह के साथ-साथ नीरज कुमार के नाम शामिल हैं। हालांकि, इसके चयन का पूरा अधिकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है। ऐसे में विधान परिषद का नया सभापति वही होगा, जिन्हें नीतीश कुमार चाहेंगे।

बता दें कि, बिहार में जदयू और भाजपा के बीच यह समझौता रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष की कुर्सी जिस पार्टी के पास रही है तो विधान परिषद की कुर्सी दूसरे को मिली है। इसके तहत इस बार विधान परिषद की कुर्सी फिर से जदयू को मिलना तय माना जा रहा है।

बिहार विधान परिषद में कुल 75 सदस्य हैं। इसमें भाजपा 24 सदस्यों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। उसके बाद जदयू के 21 सदस्य हैं। देवेश चंद्र ठाकुर का सीट भी खाली हो रहा है, जिस पर आने वाले समय में चुनाव होगा। ऐसे में जदयू के सदस्यों की संख्या घटकर 20 हो जाएगी।

टॅग्स :Bihar Legislative Assemblyतेजस्वी यादवजेडीयूJDUBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर